{"_id":"65bd6351dbb5e31f6f0c5cc7","slug":"fire-breaks-out-in-cattle-shed-villager-and-six-animals-burnt-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-102347-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पशुशाला में लगी आग, ग्रामीण व छह पशु झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पशुशाला में लगी आग, ग्रामीण व छह पशु झुलसे
Sat, 03 Feb 2024 03:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
बिशारतगंज के गांकुलपुर गांव में आग से झुलसे मैकू लाल व पशुशाला में बंधे पशु
बिशारतगंज। क्षेत्र के गोकुलपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात पशुशाला में आग लगने से वहां सो रहे ग्रामीण व छह पशु झुलस गए। झुलसे ग्रामीण की पत्नी ने गांव के ही व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
मैंकू लाल की पत्नी लता देवी ने बताया कि घर से कुछ दूर उनकी पशुशाला में छोटे व बड़े छह पशु बंधे हुए थे। पति भी वहीं सो रहे थे। रात करीब आठ बजे पशुशाला से आग की लपटें उठती देख ग्रामीण दौड़ पड़े, लेकिन तब तक आग विकराल हो चुकी थी। ग्रामीणों ने पशुओं और मैंकू लाल को बहार निकाला, लेकिन वह बुरी तरह झुलस गए। वहां रखा सामान भी जल गया। सूचना पर डायल 112 व थाने से एसआई विनय शुक्ला पहुंचे। पुलिस ने मैकूलाल को मझगवां सीएचसी पहुंचाया। यहां उन्हें बरेली रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपचंद ने बताया कि लता देवी ने गांव के ही लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। संवाद