फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire breaks out in a jewellery shop in Bareilly

Bareilly News: शॉर्ट सर्किट से सराफा दुकान में लगी भीषण आग, दूसरी मंजिल पर था परिवार, बाल-बाल बचा

Wed, 15 Oct 2025 01:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Oct 2025 01:42 PM IST
सार

बरेली के राजेंद्र नगर में बुधवार तड़के करीब चार बजे शॉर्ट सर्किट से सराफा दुकान में आग लग गई। दुकान की दूसरी मंजिल पर रह रहे परिवार के लोगों ने आनन-फानन नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
Fire breaks out in a jewellery shop in Bareilly
फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाई आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के करीब चार बजे सराफा दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। दुकान की दूसरी मंजिल पर रह रहे परिवार के लोग आननफानन नीचे उतरकर बाहर आए गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने पानी की बौछार कर आग बुझाई। पीड़ित सराफ ने कहा कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।  

विज्ञापन


प्रेमनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि बुधवार को तड़के करीब चार बजे राजेंद्र नगर स्थित शिव शक्ति ज्वैलर्स में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। सराफा दुकान के मालिक ब्रह्म वर्मा पुत्र शेरसिंह वर्मा का परिवार इसी दुकान की दूसरी मंजिल पर रहता है। 
विज्ञापन


धुआं निकलता देखकर सभी लोग आनन-फानन नीचे उतरकर बाहर आए और दुकान का शटर को खोला गया। दुकान में आग ने विकराल रूप ले लिया था। सूचना पर 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। टीम ने आग पर काबू पा लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आग से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। अन्य कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed