{"_id":"5ca9e3dcbdec2214492a9b2b","slug":"fire-at-home-while-cooking-food-mother-and-son-died-in-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर पर खाना बनाते समय लगी आग, मां और दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर पर खाना बनाते समय लगी आग, मां और दो बच्चों की मौत
Sun, 07 Apr 2019 08:36 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 07 Apr 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
घर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय रविवार सुबह झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग गई, जिसमें एक महिला और उसके दो बच्चे घिर गए। उनके ऊपर जलता हुआ छप्पर पर गिर पड़ा। उनकी चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंच गए लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। ग्रामीणों ने बमुश्किल तीनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए, जहां तीनों की मौत हो गई। अग्निकांड के दौरान घर में रखा करीब एक लाख रुपये का घरेलू सामान भी जल गया।
विज्ञापन
सुबह करीब आठ बजे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दहेमू निवासी धनपाल की विवाहिता बेटी आशा (32) गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। आशा के चार बच्चों में बेटी निराली (6) और बेटा सुशांत (2) चारपाई पर लेटे थे, जबकि बड़ी बेटी गीता (8) और बेटा मोहन (7) बाहर खेलने चले गए थे। बताया जाता है कि इसी दौरान पाइप से गैस लीकेज होने के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई और ऊपर पड़े छप्पर से लपटें निकलने लगीं। आशा को खुद को और दोनों बच्चों को बाहर निकालने तक का मौका नहीं मिला। तीनों घर के अंदर फंस गए और फिर ऊपर से जलता हुआ छप्पर गिर गया, जिससे तीनों उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन
इधर, आग में घिरी महिला और उसके बच्चों की चीख-पुकार सुनकर दर्जनों ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने बमुश्किल आग पर काबू पाया और महिला समेत दोनों बच्चों को बाहर निकाल लिया। उसके बाद परिवार वाले तीनों को जिला अस्पताल ले गए, रास्ते में बेटे की मौत हो गई। बाद में महिला और उसकी बेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आग से घर में रखा सामान, अनाज, रोजमर्रा इस्तेमाल के कपड़े भी राख हो गए। आशा दो दिन पहले ही अलीगढ़ से मायके आई थी। उसकी शादी कासगंज निवासी श्याम बाबू के साथ हुई थी। बाद में उन्होंने अलीगढ़ स्थित कुंवर नगर में अपना मकान बना लिया और वहीं रहने लगे थे।
विज्ञापन
खाना बनाते समय घर में आग लगी है। हालात बता रहे हैं कि सिलिंडर और चूल्हे के बीच पाइप से गैस लीकेज हुई थी, जिससे आग लगी है। सिलिंडर नहीं फटा है। आग से सिलिंडर का कुछ हिस्सा जरूर जल गया है।
- विनोद कुमार चाहर, इंस्पेक्टर उझानी