फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR Registered Against Accused Sajid and Others in Bareilly

Bareilly News: बवाल के आरोपी साजिद समेत लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, शिकायतकर्ता को पीटने का आरोप

Sat, 04 Apr 2026 01:12 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 04 Apr 2026 01:12 PM IST
सार

बरेली बवाल के आरोपी साजिद सकलैनी समेत चार लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन लोगों पर शिकायतकर्ता को पीटने का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
FIR Registered Against Accused Sajid and Others in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मृत व्यक्ति के स्थान पर फर्जी जमानती खड़ा कर जमानत कराने के मामले में शिकायत की तो पूर्व पार्षद के रिश्तेदारों ने शिकायतकर्ता की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर बारादरी थाना पुलिस ने बवाल के इनामी आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


रोहली टोला निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े शारिक अब्बासी ने बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय को बताया कि 2023 में उन्होंने मारपीट और बलवे की रिपोर्ट बारादरी थाने में दर्ज कराई थी। इसमें पूर्व पार्षद साजिद सकलैनी भी आरोपी था। साजिद ने मृत व्यक्ति के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर जमानत करा ली थी। इस संबंध में शारिक अब्बासी ने बीएनएसएस 173 (4) का प्रार्थना पत्र सीजेएम न्यायालय में दाखिल किया। इस मामले में सात अप्रैल को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन


बवाल का आरोपी है साजिद 
शारिक ने बताया कि 31 मार्च को शारिक बिस्मिल्लाह होटल से जा रहे थे। तभी रहीस, भूरा और शमशाद ने उन्हें घेर लिया और न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र को वापस लेने का दबाव बनाने लगे। प्रार्थना पत्र वापस लेने से मना किया तो उनकी पिटाई कर दी। हमलावरों ने साफ कहा कि पूर्व पार्षद साजिद सकलैनी ने कहा है कि अगर शिकायत वापस नहीं ली तो मार दिए जाओगे। साजिद सकलैनी के बारे में बताया कि वह मौलाना तौकीर रजा की पार्टी आईएमसी से जुड़ा रहा है। साजिद बवाल का आरोपी है और उस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed