{"_id":"62a6549052e99a372d28a6a5","slug":"fir-on-sp-leader-doing-fraud-bareilly-news-bly4880594114","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम के आदेश पर सपा नेता पर पत्नी और साले समेत रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम के आदेश पर सपा नेता पर पत्नी और साले समेत रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सुरेश शर्मा नगर में रहने वाले गौरव गुप्ता ने सपा नेता अनुराग सिंह नीटू, उनकी पत्नी शालू सिंह और साले सुमित चौहान के खिलाफ 49.30 लाख रुपये हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना बारादरी में यह रिपोर्ट उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आदेश पर दर्ज की गई है।
गौरव का कहना है कि अनुराग सिंह नीटू, शालू सिंह, सुमित चौहान और वह पार्टनरशिप में शेयर का काम करते थे। मार्च 2021 तक वे लोग कारोबार में लगे पैसे उन्हें देते रहे। इसके बाद पैसे देने बंद कर दिए। काफी कहने पर भी आरोपियों ने पैसे नहीं दिए तो अक्तूबर में उन्होंने हिसाब किया। इसमें उनके इन लोगों पर 49.30 लाख रुपये निकले। नीटू ने उन्हें इस रकम का चेक देकर कहा कि वह विधायक का चुनाव लड़ रहे हैं, चुनाव बाद उनकी रकम दे देंगे।
आरोप है कि मार्च 2022 में जब नीटू का टिकट होना था, तब उनकी पत्नी शालू ने फोन करके सपा के फंड में पैसा जमा करने के नाम पर भी कुछ रकम उनसे ली। अगले दिन सुप्रिया ऐरन का टिकट हो गया तो उन्होंने जब आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई नहीं मिला। कई बार कहने पर मार्च में शालू ने उन्हें 90 हजार नकद और एक लाख रुपये अपने ससुर के अकाउंट से ट्रांसफर कराकर दी। इसके बाद बाकी रकम देने से मना कर दिया और चेक वापस करने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
साले ने दी हत्या की धमकी तो छोड़ा घर घर
रकम मांगने पर हत्या के मामले में सजा काट चुका नीटू का साला सुमित उन्हें हत्या की धमकी देने लगा। शालू ने भी 23 मई को फोन करके 30 मई तक चेक न लौटाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। डर के कारण 28 मई की रात ही उन्होंने अपना सामान भरकर घर छोड़ दिया और खटीमा चले गए। आरोपियों की एसओजी और पुलिस में जान पहचान होने के कारण फोन भी बंद कर लिया। नीटू ने उनका नंबर ट्रैकर पर लगवा दिया और सामान पहुंचाने वाले टेंपो चालक को ढूंढने लगे। यह जानकारी मिलने पर वे लोग हरिद्वार और फिर वहां से कुरुक्षेत्र चले गए।
बहन और पिता को एसओजी से कराया प्रताड़ित
गौरव का आरोप है कि उनके घर छोड़ने के बाद एसओजी उनकी बहन और पिता को चौकी चौराहा वाले कार्यालय में उठा ले गई। वहां प्रताड़ित कर उन्हें बुलाने का दबाव बनाने लगे। कहा कि वह उनके 90 लाख रुपये लेकर भाग गए हैं। पुलिस के आरोपियों से मिले होने के कारण वह पुलिस में भी जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। मजबूरन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर शिकायत की। गौरव ने आरोपियों का साथ देने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की है।
सपा नेता बोले- गौरव ने मुझे धोखा दिया
सपा नेता नीटू ने बताया कि गौरव उनके परिवार के सदस्य की तरह थे। उनकी पत्नी से गौरव ने 30 लाख, साली से 16 लाख और ससुर से 25 लाख रुपये कारोबार के लिए थे। उस पर कुल 90 लाख रुपये बकाया हैं। इसकी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। अब 29 मई से वह फरार है। दो जून को गौरव के खिलाफ उन्होंने कोतवाली में तहरीर भी दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। आरोप लगाया कि गौरव का साला पुलिस में सिपाही है, उसके माध्यम से यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अब वह एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।