{"_id":"63029acc5dbac909aa493800","slug":"fir-on-bjp-leader-in-eve-teasing-bareilly-news-bly495076657","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू जागरण मंच नेता ने की किशोरी से छेड़खानी, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू जागरण मंच नेता ने की किशोरी से छेड़खानी, रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हिंदू जागरण मंच के नेता मिंटू सिंह ने कोचिंग से लौट रही एक किशोरी के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर मारपीट कर उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर मिंटू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
इज्जतनगर इलाके में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 18 अगस्त को उनकी 17 वर्षीय बेटी शहीद गेट की ओर से कोचिंग करके घर लौट थी। इसी दौरान रास्ते में आलोक नगर में रहने वाले मिंटू सिंह ने उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। उनकी बेटी ने विरोध किया तो मिंटू ने उसे पीटना शुरू कर दिया और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पीड़िता की तहरीर पर रविवार को इज्जतनगर पुलिस ने मिंटू सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मारपीट, छेड़छाड़ और तोड़फोड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।
डीजीपी को पत्र, मैं हिंदू नेता इसलिए रंजिश
मिंटू ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद डीजीपी को पत्र लिखा है कि वह कट्टर हिंदूवादी नेता है। इसलिए मुस्लिम समुदाय के लोग रंजिश मानते हैं। वह अपनी बहन के साथ जन्माष्टमी का सामान लेने जा रहे थे। रास्ते में एक लड़की को दो युवकों के साथ अश्लील हरकतें करते पाया। उन्हें टोकने पर छात्रा ने उसे अपशब्द कहे। इसके बाद उसके खिलाफ अचानक रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। मिंटू ने कहा है कि उसे कुछ हुआ तो इंस्पेक्टर इज्जतनगर, बैरियर वन चौकी इंचार्ज और दूसरे राजनीतिक दल जिम्मेदार होंगे।