{"_id":"652fef972167fad6580e7b62","slug":"fir-lodged-against-three-men-for-support-of-hamas-palestine-in-bareilly-2023-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: आतंकी संगठन हमास के समर्थन में सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, तीन आरोपियों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: आतंकी संगठन हमास के समर्थन में सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, तीन आरोपियों पर रिपोर्ट
Wed, 18 Oct 2023 09:27 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 18 Oct 2023 09:27 PM IST
सार
फलस्तीन-इस्राइल युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर माहौल गरमाया हुआ है। बरेली में आतंकी संगठन हमास को लेकर फिर भड़काऊ पोस्ट की गई हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इस्राइल-फलस्तीन के बीच चल रहे युद्ध के बीच बरेली में सोशल मीडिया पर माहौल गरमाया हुआ है। अब भुता, हाफिजगंज और भोजीपुरा के युवकों ने सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी डालकर माहौल खराब करने की कोशिश की है। संबंधित थाना प्रभारियों को जांच का आदेश दिया है, रिपोर्ट भी हुई हैं।
विज्ञापन
अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने एक्स (ट्विटर) पर अफसरों को टैग कर लिखा कि बरेली निवासी व्यक्ति एक भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर डालकर हमास और फलस्तीन का समर्थन कर रहा है। आरोपी हाफिजगंज का होने की वजह से प्रभारी निरीक्षक हाफिजगंज को जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bareilly News: ब्लॉगर साक्षी मिश्रा को मिल रहीं धमकियां, अजितेश के साथ किया था अंतरजातीय प्रेम विवाह
विज्ञापन
हिमांशु पटेल ने एक्स पर लिखा है कि भोजीपुरा क्षेत्र के लाडपुर के वसीम अंसारी ने फलस्तीन के समर्थन में व्हाट्सएप स्टेटस लगाया है। वह जानबूझकर माहौल खराब कर रहा है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा को जांचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
भुता के युवक ने भी किया पोस्ट
भुता क्षेत्र के गांव सिंगाही मुरावान निवासी गौस मोहम्मद अंसारी ने भद्दी टिप्पणी लिखकर वीडियो पोस्ट कर दिया। इसके विरोध में दूसरे समुदाय के लोगों ने थाना भुता में तहरीर देकर मामला पंजीकृत कराया है। थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। राष्ट्र प्रथम नाम की आईडी से एक्स पर शिकायत दर्ज कराई गई है।
भुता क्षेत्र के गांव सिंगाही मुरावान निवासी गौस मोहम्मद अंसारी ने भद्दी टिप्पणी लिखकर वीडियो पोस्ट कर दिया। इसके विरोध में दूसरे समुदाय के लोगों ने थाना भुता में तहरीर देकर मामला पंजीकृत कराया है। थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। राष्ट्र प्रथम नाम की आईडी से एक्स पर शिकायत दर्ज कराई गई है।