{"_id":"449491df3322fda315cbe0d1e4930ee0","slug":"fir-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदपुर चेयरमैन पर एससीएसटी एक्ट का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदपुर चेयरमैन पर एससीएसटी एक्ट का मुकदमा
बरेली/फरीदपुर
Updated Thu, 19 Feb 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच सदस्य के कोटे की लाइटें भी खुद लगा लेने को लेकर विवाद हुआ था। एक दिन पहले हुई बताई गई इस घटना की शिकायत संतोष कुमार ने बुधवार को एसडीएम से तहसील दिवस में लिखित रूप से की थी। चेयरमैन के साथ उनके निजी गनर को भी नामजद किया गया है, जिस पर मुंह में राइफल की नाल डालने का आरोप है।
खुले टेंडर के जरिए करीब एक महीने पहले 120 सोलर लाइटें खरीदी गई थीं। तब अनौपचारिक रूप से तय हुआ था कि 30 लाइटें चेयरमैन के अधिकार में रहेंगी, बाकी तीन-तीन लाइटें पालिका के 30 सदस्यों की मर्जी से लगेंगी। सदस्य पति संतोष कुमार का आरोप है कि चेयरमैन ने 30 के बजाए 60 लाइटें अपने हिसाब से लगवा दीं। इसी का विरोध करने व तीस लाइटें उनके हिसाब से लगवाने की बात लेकर संतोष कुमार मंगलवार को चेयरमैन के आवास पर पहुंचे। आरोप है कि इसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान चेयरमैन गुप्ता भड़क गए और जातिसूचक शब्दों के साथ गालियां दीं। गुप्ता के प्राइवेट गनर ने भी धमकी दी और राइफल की नाल संतोष कुमार के मुंह में डाल दी। संतोष कुमार के मुताबिक थाने में उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई तो वह तहसील दिवस में एसडीएम प्रशांत शर्मा से मिले, उन्होंने रिपोर्ट लिखने के आदेश कर दिए।
-------------------
सोलर लाइटें लगवाने का काम अभी चल रहा है। संतोष कुमार कैम्प कार्यालय पर आए थे, लेकिन किसी प्रकार की गाली गलौज या धमकी उन्हें नहीं दी गई। आरोप बेबुनियाद है। -लालाराम गुप्ता, चेयरमैन।