{"_id":"66c19f7ccdf0c1e83d0bf662","slug":"fir-filed-against-aimim-leader-for-posting-objectionable-post-in-bareilly-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आपत्तिजनक पोस्ट कर फंसे ओवैसी की पार्टी के महानगर अध्यक्ष, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आपत्तिजनक पोस्ट कर फंसे ओवैसी की पार्टी के महानगर अध्यक्ष, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
Sun, 18 Aug 2024 12:45 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 18 Aug 2024 12:45 PM IST
सार
बरेली में एआईएमआईएम के महानगर अध्यक्ष अन्ने सकलैनी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी, जिससे एक समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत हुईं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
एआईएमआईएम के महानगर अध्यक्ष अन्ने सकलैनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के महानगर अध्यक्ष अन्ने सकलैनी को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालना भारी पड़ गया। पुलिस ने अन्ने सकलैनी के खिलाफ सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अन्ने की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
अन्ने सकलैनी ने सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट कर दी, जिससे एक समुदाय की भावनाएं आहत हो गईं। कुछ लोगों ने एक्स के जरिए बरेली पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। सीबीगंज थाने में दरोगा अतर सिंह की ओर से अन्ने सकलैनी के खिलाफ आईटी एक्ट और संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन