सड़क पर गुंडई: बरेली में मनौना धाम जा रहे लोगों को गाड़ी से खींचकर पीटा, महिलाएं कहती रहीं- भैया छोड़ दो
Bareilly News: बरेली में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की गुंडई सामने आई है। वाहन की किस्त जमा न करने पर कर्मचारियों ने गाड़ी से खींचकर चालक की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के आंवला स्थित मनौना धाम दर्शन करने जा रहे लोगों की पिकअप गाड़ी को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने रोक लिया। वाहन की किस्त जमा न करने पर चालक और फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों में कहासुनी हो गई। कर्मचारियों ने चालक की पिटाई कर दी। इससे सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधे घंटे बाद जाम खुलवा दिया। वाहन मालिक ने फाइनेंस कंपनी के लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत दी है। घटना का लोगों ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है।
पीड़ित चालक ने दी तहरीर
फरीदपुर के गांव रायपुर हंस निवासी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि वह रविवार शाम पिकअप गाड़ी से गांव के लोगों को लेकर मनौना धाम पर दर्शन करने जा रहे थे। आंवला के रामनगर मार्ग पर कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रुकवाया और गाड़ी के कागज मांगने लगे। पूछने पर यह लोग गाली देते हुए उन्हें पीटने लगे। बाद में आरोपियों ने खुद को फाइनेंस कंपनी से जुड़ा बताया और भीड़ जुटने पर चेतावनी देकर फरार हो गए। वीर प्रताप ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबर से संबंधित वीडियो