फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fighting, stone pelting, youth clashed with police at satellite bus stand

Bareilly News: सेटेलाइट बसस्टैंड पर मारपीट, पथराव, पुलिस से भिड़े युवक

Fri, 29 Dec 2023 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Fighting, stone pelting, youth clashed with police at satellite bus stand
बरेली। सेटेलाइट बसस्टैंड पर सीएनजी पंप के सामने बुधवार रात बवाल हो गया। नशे में धुत कटरा चांद खां के युवकों ने बिथरी के युवकों को जमकर पीटा और पथराव किया। चाय की दुकान में तोड़ फोड़कर कार के शीशे तोड़ दिए गए। इतना ही नहीं नशेड़ी चीता मोबाइल के सिपाहियों से भी भिड़ गए। इस दौरान सिपाहियों ने एक युवक को जीप में बैठाया तो उसे जीप से खींचकर पिटाई कर दी। पांच लोगों पर रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन

सेटेलाइट चौराहे पर सीएनजी पंप के सामने चाय की दुकान पर रात दस बजे के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। बिथरी के कंथरिया निवासी राजीव ने बताया कि वह अपने साथियों के संग सेटेलाइट बसस्टैंड से अपने गांव जा रहे थे। तभी बाबू चाय के खोखे के पास नशे की हालत में कटरा चांद खां मौर्य मंदिर के पास रहने वाले सूर्य प्रकाश सक्सेना उर्फ बाबू और उसके साथियों ने उनको थप्पड़ मार दिया। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने उनके सिर में डंडा मार दिया। इससे उनका सिर फट गया। आरोप है कि बाबू और उसके साथियों ने पथराव कर दिया। इस दौरान दुकान में तोड़ फोडकर कार का शीशा भी तोड़ दिया। थोड़ी दूर पर खड़े चीता मोबाइल के पुलिसकर्मी पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। दोनों पुलिसकर्मियों ने चाय की दुकान पर काम करने वाले लड़कों और हमलावरों के साथियों को पकड़ लिया और थाने में सूचना दे दी।
विज्ञापन

इस बीच हमलावरों का एक साथी पुलिस से छूटकर फरार हो गया। जीप में घायल पक्ष के युवक को बैठाने पर दूसरे पक्ष ने उसे खींच लिया और पीटने लगे। चीता बाइक के सिपाहियों ने मामला बिगड़ता देखा तो सूचना थाना बारादरी को दी। तब बारादरी के साथ ही इज्जतनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हुड़दंग मचाने वालों में शामिल तीन लोगों को पकड़ लिया गया। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। राजीव की तहरीर पर कटरा के मौर्य मंदिर निवासी सूर्य प्रकाश सक्सेना उर्फ बाबू, गौरव सक्सेना, अमन, आशीष और अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इंस्पेक्टर बारादरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed