फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fighting in police contable and women

सिपाहियों और युवतियों में मारपीट

Sun, 15 May 2022 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
fighting in police contable and women
बरेली। चौपुला पर दो युवतियों और तीन सिपाहियों के बीच मारपीट हो गई। शनिवार को भी उनके बीच मारपीट हुई। पहले तो छेड़छाड़ का शोर मचा लेकिन जब मामला कोतवाली पहुंचा तो सिपाहियों ने माफी मांग ली। इसके बाद मामला रफा दफा हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब दस बजे बिहारीपुर निवासी ब्यूटीपार्लर संचालक युवती चौपुला पर अपनी सहेली के साथ स्कूटी लेकर खड़ी थी। बताया जाता है कि इसी दौरान वहां से गुजर रहे पुलिस लाइन के तीन सिपाहियों ने उनसे रुकने का कारण पूछा तो इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। कहासुनी के बीच ही उनमें मारपीट होने लगी। इसी बीच एक सिपाही का मोबाइल गिर गया तो एक युवती उसे लेकर चली गई। शनिवार दोपहर युवती ने सिपाही को फोन लौटाने के लिए सिविल लाइंस बुलाया तो वह अपने दोनों साथियों संग पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों में फिर हंगामा और मारपीट होने लगी। इसे लेकर छेड़छाड़ का शोर मचा तो पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। वहां सिपाही युवतियों से माफी मांगने लगे। इसके बाद युवतियों ने तहरीर देने से मना कर दिया। सीओ श्वेता यादव ने भी युवतियों को बुलाकर बात की लेकिन उन्होंने आपसी मामला बताकर कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

युवतियों को बुलाकर बात की गई थी। मोबाइल को लेकर विवाद सामने आया था। सिपाहियों ने भी माफी मांग ली है। युवतियों ने आपसी मामला बताकर कार्रवाई से इनकार कर दिया। छेड़छाड़ की बात गलत है। - हिमांशु निगम, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed