{"_id":"6455f3584bd7e15be70b6628","slug":"fierce-fire-broke-out-in-the-bullion-market-shop-in-bareilly-2023-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: सराफा बाजार की दुकान में लगी आग, छह लाख रुपये जलकर खाक; नुकसान देख रो पड़ा दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: सराफा बाजार की दुकान में लगी आग, छह लाख रुपये जलकर खाक; नुकसान देख रो पड़ा दुकानदार
Sat, 06 May 2023 11:58 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 May 2023 11:58 AM IST
सार
बरेली के सराफा बाजार में शुक्रवार रात शृंगार की दुकान में आग लग गई। दुकान में रखीं नोटों की मालाएं जलकर राख हो गई। दुकानदार के मुताबिक दुकान में रखा सामान और छह लाख रुपये जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित दुकानदार के छलके आंसू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के आलमगिरीगंज के सराफा बाजार की दुकान में शुक्रवार रात आग लगने से छह लाख रुपये खाक हो गए। दूल्हे के हार बनाने के लिए नए नोट लाए गए थे। दमकल की तीन गाड़ियों के आने से पहले स्थानीय लोगों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
सराफा बाजार में प्रेमबाबू पटवा दूल्हे के शृंगार के सामानों की दुकान चलाते हैं। रात साढ़े 11 बजे रिक्शेवाले ने आसपास के लोगों को दुकान से धुआं निकलने की सूचना दी। लोगों ने देखा तो दुकान में आग भड़की हुई थी। सूचना प्रेमबाबू को मिली तो वह भी दुकान पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया। पड़ोस की एक दुकान खाली थी, जबकि दूसरी ओर स्थित सराफ की दुकान में भी तपिश पहुंची।
विज्ञापन
आग ने कर दिया तबाह
दुकान मालिक प्रेमबाबू ने रोते हुए बताया कि दो दिन पहले ही छह लाख रुपये के नए नोट मंगाए थे। सामान के साथ ही ये नोट भी जलकर नष्ट हो गए। उनका साढ़े छह लाख का नुकसान हो गया।
विज्ञापन