फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Festival in Bandish .. Sisters will send Rakhi's love by making video calls

बंदिशों में त्योहार.. वीडियो कॉल कर बहनें भेजेंगी राखी का प्यार

Thu, 30 Jul 2020 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
Festival in Bandish .. Sisters will send Rakhi's love by making video calls
रक्षाबंधन। - फोटो : amar ujala

रक्षाबंधन पर भी कोरोना का साया, ज्यादातर लोग जोखिम न उठाने के पक्ष में
विज्ञापन

सबको सुरक्षा का ख्याल, हॉटस्पॉट इलाकों से लगभग बंद ही रहेगी आवाजाही

बरेली। रक्षाबंधन पर भी कोरोना का साया मंडरा रहा है। लाखों लोग हॉटस्पॉट इलाकों में बंदिशों के बीच लगभग कैद जैसे हालात में है। रक्षाबंधन के दिन सड़कों पर ट्रैफिक दौड़ेगा, इसकी भी कोई गारंटी नहीं है। ऊपर से शहर के रास्ते भी इस लायक नहीं रह गए हैं कि लोग सहूलियत के साथ निकल सकें लिहाजा पाबंदियों से घिरे इलाकों में ज्यादातर बहनें रक्षाबंधन घर पर ही मनाने का मन बना चुकी हैं। कुछ ने राखी पोस्ट कर दी है तो कुछ ने राखी कार्ड बनाए हैं जो भाइयों को ऑनलाइन भेजने की तैयारी है। कई बहनों ने वीडियो कॉल के जरिये नई तरह से भाइयों से रूबरू होने की योजना बनाई है। तमाम लोगों की मिठाई भी घर पर बनाने की तैयारी है।

जोखिम उठाना ठीक नहीं, वीडियो कॉल कर अबकी मनाएंगे रक्षाबंधन

हॉटस्पॉट के दायरे में कैद सुभाषनगर में रहने वाली रिंकी सिंह का मायका बदायूं के उझानी में है। रिंकी ने कहा कि कोरोना के दौर में वह नही चाहेंगी कि उनकी ससुराल या मायके में कोई भी परेशानी में पड़े। रक्षाबंधन हर साल आता है मगर उन्हें अपने भाई और उनके परिवार की ज्यादा चिंता है। लिहाजा इस बार राखी पोस्ट कर दी हैं जो समय से पहले पहुंच जाएंगी। रक्षाबंधन पर वीडियो कॉल कर भाई से बात करके उनके दीर्घायु होने की कामना करेंगी।
विज्ञापन

आशना और आन्या ने भाइयों के लिए बनाए डिजिटल राखी कार्ड

डॉ. अमित खन्ना और हेमा खन्ना की बेटी आशना और आन्या खन्ना ने इस बार भाइयों के लिए डिजिटल राखी कार्ड बनाए हैं। एक अमेरिकन कंपनी में कंसलटेंट आशना और ग्रेजुएशन कर रही आन्या इन दिनों हॉटस्पॉट की पाबंदियों में कैद रामपुर बाग में अपने घर पर हैं। एक भाई लखनऊ और दूसरा फरीदाबाद में है जिनके लिए वे डिजिटल राखी कार्ड रक्षाबंधन के दिन ऑनलाइन भेजेंगी। आशना और आन्या ने बताया कि इस बार सभी को घर पर सुरक्षित रहना ज्यादा जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई को इस बार राखी की जगह कलावा और घर की बनी मिठाई

हॉटस्पॉट राजेंद्रनगर की कीर्ति सिंह ने बताया कि उनके भाई प्रभात दिल्ली में पढ़ाई कर रहे हैं। वह रक्षाबंधन से पहले घर आने की बात कह रहे हैं। भाई को वह बाजार से राखी खरीदकर रिस्क लेना नहीं चाहती। घर में रखे कलावे को ही बतौर राखी बांधेंगी। मिठाई भी घर में ही बनाकर खिलाएंगी।

भाई को भेज दी है राखी.. कहा है सैनिटाइज करके ही बांधना

राजेंद्रनगर की ही मनीषा माहौर ने अपने भाई को वेबसाइट से ऑनलाइन राखी बुक कराकर भेज दी है। मनीषा ने बताया कि राखी रक्षाबंधन से दो या तीन दिन पहले पहुंच जाएगी। उन्होंने भाई से यह भी कह दिया कि है कि अभी उसे खोलकर अलग रख दें और बाद में सैनिटाइज करके ही बांधें। बोलीं, रक्षाबंधन पर भाई को मिस करेंगी तो वीडियो कॉल पर बात कर लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed