{"_id":"67ddd13cc40c05c1cd0e032f","slug":"female-students-were-molested-in-college-and-the-principal-was-beaten-up-on-the-way-bareilly-news-c-400-1-ala1001-679-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कॉलेज में छात्राओं से छेड़खानी व प्राचार्य से रास्ते में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कॉलेज में छात्राओं से छेड़खानी व प्राचार्य से रास्ते में मारपीट
विज्ञापन
गुलड़िया/रामनगर। गौरी शंकर महाविद्यालय गुलड़िया उपराला में बृहस्पतिवार को आधा दर्जन बदमाश घुस गए और छात्राओं से अश्लील हरकत करने लगे। इस घटना के विरोध पर प्राचार्य को रास्ते में घेर कर पीटा गया। इस मामले की अलीगंज थाने में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, दो दिन बाद भी हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से प्रोफेसरों और छात्रों में आक्रोश व्याप्त है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जुगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर आधा दर्जन बदमाश कॉलेज में घुस आए और छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी की। इस घटना का कॉलेज के स्टाफ ने विरोध करते हुए सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम निशरतगंज के दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि चार लोग भाग गए। दोनों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
इन पर रिपोर्ट दर्ज, लेकिन पकड़े नहीं जा सके
शाम पांच बजे जाते समय रास्ते पर प्राचार्य को दो बाइकों से चार बदमाशों ने रोक लिया और मारपीट करते हुए फायरिंग की कोशिश की। किसी तरह भागकर वह थाने पहुंचकर तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने सिरौली इलाके के गांव निशरतगंज के लोकेश, वीकेश, राघवेंद्र व एक अज्ञात के खिलाफ घेरकर पीटने और जान से मारने का प्रयास आदि की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
--
आरोपियों की तलाश जारी : थानाध्यक्ष अलीगंज रजित राम ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवेचना शुरू करा दी है। मामले में सिरौली थाना अध्यक्ष से सहयोग मांगा गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
--
आरोपियों पर दर्ज हैं कई मुदकमे
गुंडागर्दी करने एवं प्राचार्य पर हमला करने वाले आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। अब से एक माह पहले ही चारों अपराधी जेल से छूट कर आए हैं। नवंबर 2024 में नुसरतगंज के ही सुखलाल को इन हमलावरों ने पीट-पीट कर उनके हाथ-पैर तोड़ दिए थे। सुखलाल लगातार कई महीने तक अस्पताल में रहे। इस घटना में लोकेश, वीकेश, राघवेंद्र, चमन ,अमित, दीपेश और भूरा समेत 8 लोग नामदर्ज हुए थे। जिनमें से लोकेश, वीकेश और राघवेंद्र एक माह पहले ही जेल से छुटकर आए हैं।