फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Female lawyer drank phenyl after locking herself in the room

खुद को कमरे में बंद कर महिला वकील ने पी ली फिनाइल

Mon, 10 Feb 2020 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
Female lawyer drank phenyl after locking herself in the room
demo pic
बरेली। पति के समय से घर न लौटने से नाराज एक महिला वकील ने कमरे में बंद होकर फिनाइल पी ली। सुबह पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस किवाड़ तोड़कर उसे जिला अस्पताल लाई। यहां बेहोशी की हालत में महिला का इलाज किया गया। महिला ने पति पर कोई आरोप न लगाते हुए खुद ही गुस्से में ऐसा करने की बात कही।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी होम्योपैथिक डॉक्टर की पत्नी वकील हैं। बताते हैं कि दंपती में कुछ समय से अनबन चल रही थी। शनिवार शाम पति घर से बाहर थे। पत्नी ने कॉल की तो पता लगा कि किसी परिचित के पास बैठे हैं, देर से आएंगे। इससे पत्नी काफी आहत हो गईं। इसके बाद 55 वर्षीय पत्नी ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। रात भर वह कमरे में बंद रहीं। सुबह अपनी किसी परिचित के पास मेसेज किया कि वह आत्महत्या करने जा रही हैं। परिचित महिला ने इनकी मोबाइल फोन कॉल रिसीव न होने पर पड़ोसियों से संपर्क किया। बाद में पड़ोसियों की सूचना पर यूपी 112 पुलिस पहुंची। पुलिस के काफी खुलवाने पर भी दरवाजा न खुला तो किवाड़ तोड़कर महिला को बाहर निकाला गया। बेहोशी की हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने पर इंस्पेक्टर केके वर्मा ने महिला से बात की। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला ने पति पर कोई आरोप नहीं लगाया है। उनकी हालत अब ठीक है। बताया है कि किसी बात पर नाराज होकर फिनाइल पी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed