फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Female Doctor Assaulted Ultimate Fitness Gym operating in building owned by brother of elected representative

UP: जिम में लगे खुफिया कैमरे, ट्रेनर के फोन से मिले बड़े घरों की कई महिलाओं के Videos भी; बरेली कांड की कहानी

Thu, 07 May 2026 12:38 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 07 May 2026 12:38 PM IST
सार

बरेली के सिविल लाइंस स्थित जिस अल्टीमेट फिटनेस जिम के ट्रेनर को लेकर कई खुलासे हुए हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि जिम में दोनों भाइयों ने खुफिया कैमरे लगा रखे थे। इन कैमरों के जरिये भी वे महिलाओं के वीडियो बनाने के बाद उनको पेन ड्राइव और मोबाइल फोन में ले लिया करते थे। इनके जरिये भी महिलाओं को ब्लैकमेल करते थे।

विज्ञापन
Female Doctor Assaulted Ultimate Fitness Gym operating in building owned by brother of elected representative
gym trainer - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बरेली के सिविल लाइंस स्थित जिस अल्टीमेट फिटनेस जिम में प्री-वर्कआउट ड्रिंक में महिलाओं को नशा देकर यौन शोषण किया जा रहा था, वह एक जनप्रतिनिधि के भाई के भवन में संचालित है। जांच में चीजें स्पष्ट हो चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। 
विज्ञापन


जनप्रतिनिधि के भाई ने इस कॉमर्शियल भवन का निर्माण कराने के बाद किराये पर उठा दिया है। इधर, आरोपी जिम संचालक अकरम और उसके भाई आलम के मोबाइल फोन से बड़े घरों की कई महिलाओं के वीडियो भी मिले हैं।
विज्ञापन

एक महिला डॉक्टर ने नशा देकर यौन शोषण करने, वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए जिम संचालकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

 
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने अकरम और आलम को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। उनको वहां से जेल भेज दिया गया था। दोनों भाइयों के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए थे।
विज्ञापन

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि जिम में दोनों भाइयों ने खुफिया कैमरे लगा रखे थे। इन कैमरों के जरिये भी वे महिलाओं के वीडियो बनाने के बाद उनको पेन ड्राइव और मोबाइल फोन में ले लिया करते थे। इनके जरिये भी महिलाओं को ब्लैकमेल करते थे।

 

आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। जांच की जा रही है। दोनों के मोबाइल फोन में कुछ अन्य महिलाओं के भी वीडियो मिले हैं। इस रैकेट में शामिल अन्य आरोपियों को भी ट्रेस किया जा रहा है। - आशुतोष शिवम, सीओ प्रथम

 

जिमों में महिला सुरक्षा, संचालकों के सत्यापन की मांग
अखिल भारत हिंदू महासभा ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। संगठन ने जिले के जिमों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संचालकों के पुलिस सत्यापन की मांग की। महासभा ने जिमों में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाओं और जिम जिहाद का आरोप लगाया है। 

मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अविनाश सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कुछ जिमों में सनातन धर्म की महिलाओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया। हाल ही में एक जिम संचालक द्वारा डॉक्टर महिला से दुष्कर्म और मिनी बाइपास स्थित एक जिम में मारपीट जैसी घटनाओं का हवाला दिया गया। 

महासभा ने सभी जिम मालिकों और ट्रेनरों का पुलिस सत्यापन, प्रत्येक जिम में महिला ट्रेनर की तैनाती और महिला पुलिस अधिकारियों के विशेष दल के गठन की मांग की। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed