फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Female devotee dies; family claims the thumping sound of the DJ system caused her death.

Bareilly News: महिला श्रद्धालु की मौत, परिजन बोले- डीजे की धमक से गई जान

Tue, 25 Aug 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 25 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Female devotee dies; family claims the thumping sound of the DJ system caused her death.
गुलड़िया। गौरी शंकर मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहीं कमला देवी (60) की अचानक मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखे डीजे की आवाज तेज थी। उसकी धमक से वह अचानक बैठ गईं, फिर नहीं उठीं।
विज्ञापन

अलीगंज के गांव महोलिया के डोरीलाल ने बताया कि भाभी कमला देवी, बहू नानू के साथ सोमवार को गौरीशंकर मंदिर में जल चढ़ाने गई थीं। घर से स्वस्थ निकली थीं। बहू नानू ने आकर बताया कि मंदिर से 400-450 मीटर पहले एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बड़ा डीजे बंधा हुआ था। उसकी आवाज तेज थी। उनके पास से जैसे ही वह ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजरी, वह सीना पकड़कर बैठ गईं और फिर नहीं उठीं। धमक से उनकी जान चली गई। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव को घर ले गए। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कमला के पति जागनलाल मौर्य का पहले ही निधन हो चुका है। संवाद
विज्ञापन

---
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से कांवड़िया घायल
फतेहगंज पश्चिमी। हरिद्वार से जल लेकर पैदल लौट रहा कांवड़िया सोमवार दोपहर को बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। टिटोली से 14 अगस्त को 25 कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था। हरिद्वार में दो दिन रुकने के बाद वे लोग कांवड़ लेकर पैदल लौट रहे थे। सोमवार को सभी लौट रहे थे। दिल्ली हाईवे पर पट्टी के पास दोपहर में पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से कांवड़िया वेद प्रकाश घायल हो गए। उनका गंगाजल गिर गया और कांवड़ खंडित हो गई। साथियों ने बाइक सवार को रोक लिया। सीओ हाईवे देवेश सिंह के मुताबिक, सूचना पर गई पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। गांव सत्तुईया निवासी बाइक सवार को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed