{"_id":"673bb6dcccca0f23c10e43e4","slug":"fellow-lawyer-attacked-with-sticks-created-ruckus-when-action-was-not-taken-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-101721-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: साथी वकील पर डंडों से हमला, कार्रवाई न होने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: साथी वकील पर डंडों से हमला, कार्रवाई न होने पर किया हंगामा
विज्ञापन
आंवला। साथी वकील की डंडों से पिटाई लगाने के मामले में तीन दिन तक रिपोर्ट दर्ज न किए जाने से नाराज वकीलों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। वकीलों के हंगामे के बाद रात में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सोमवार दोपहर बार एसोसिएशन अध्यक्ष अगर पाल सिंह के नेतृत्व में दर्जनों वकील थाने पहुंचे। हंगामा करते हुए कहा कि उरला गांव निवासी साथी वकील दिनेश कुमार सिंह अपने छोटे भाई गजराज सिंह के साथ 15 नवंबर शाम चार बजे बाइक पर सवार होकर टयूबवेल से घर की ओर आ रहे थे। तभी रास्ते में पड़ने वाले बाग में पहले से मौजूद आरोपियों ने उन पर डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर मौके पर कई ग्रामीण जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलने घायल दोनों भाइयों के पिता भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल, जिला अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर घायलों की जेब से फोन व 1920 रुपये निकालने का आरोप लगाया है। इस दौरान अधिवक्ता अगरपाल सिंह, गजेंद्र सिंह चौहान, डॉ. निर्दोष चर्तुवेदी, आशु समेत आदि रहे।
वकीलों के हंगामे के बाद पुलिस ने उरला गांव निवासी आरोपी कलक्टर सिंह, करनपाल सिंह, सतीश, गुड्डू, अशोक, जगतपाल, नन्हे, कौशल, सचिन पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद