फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Feeling breathless due to dust, eyes turning red

Bareilly News: धूल से फूल रहा दम, लाल हो रहीं आंखें

Sun, 07 Apr 2024 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Feeling breathless due to dust, eyes turning red
बरेली। निर्माण कार्यों और सड़कों से उठ रही धूल से शहरी हांफ रहे हैं। फेफड़ों में धूल के कण भरने से लोगों की सांसें फूल रही हैं। जो पहले से सांस रोगी हैं, उनकी हालत खराब हो रही है। जो लोग हेलमेट व चश्मे के बिना बाइक पर निकल रहे हैं, उनको भी यह धूल काफी परेशान कर रही है। लोगों की आंखें लाल हो रही हैं। अस्पतालों की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

चेस्ट फिजिशियन डॉ. पुनीत अग्रवाल के मुताबिक दिन में तेज धूप के साथ धूल उड़ रही है। फसलों की कटाई-मड़ाई की वजह से हवा के साथ सूक्ष्म कण भी सांस के जरिये फेफड़ाें में पहुंच रहे हैं। ये कण श्वास नलिकाओं में जमा होकर उत्तकों को क्षतिग्रस्त करने लगते हैं जो एलर्जी का प्रमुख कारक है। ऐसे मौसम में जो लोग बुखार, खांसी की चपेट में आ रहे हैं, वे जल्द स्वस्थ नहीं हो रहे। खांसने से फेफड़ों पर जोर पड़ता है। वे भरपूर ऑक्सीजन अवशोषित नहीं कर पाते। लिहाजा, रोग प्रतिरोधक क्षमता भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन


दिन में एक्यूआई 150 के पार, नमी 44 फीसदी
डॉ. अग्रवाल के मुताबिक दोपहर में नमी 44 फीसदी दर्ज हो रही है। इससे शरीर में निर्जलीकरण की आशंका रहती है। साथ ही धूल के कण हल्के होकर हवा में घुल जाते हैं। यही वजह है कि दोपहर 12 से तीन बजे के बीच एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 150 के पार पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर्र-घर्र की आवाज आए तो हो जाएं सतर्क
डॉक्टरों के मुताबिक धूल के कण चिपकने से श्वांस नलिकाएं संकरी होती हैं। ऐसे में रात में सोने के दौरान घर्र-घर्र की आवाज आती है। ऐसी स्थिति होने पर सतर्क हो जाएं और इलाज शुरू करा दें। अन्यथा तबीयत और बिगड़ सकती है। संक्रमित व्यक्ति के करीबियों के भी चपेट में आने की आशंका रहती है।

ओपीडी में हर दिन पहुंच रहे 70 सांस रोगी
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई के मुताबिक ब्रोंकाइटिस, अस्थमा, टीबी व अन्य रोगों की चपेट में आ रहे लोग परामर्श के लिए ओपीडी में पहुंच रहे हैं। रोजाना ऐसे 70 रोगियों को दवाएं जारी रखने, घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने, गुनगुने पानी का सेवन करने का सुझाव दिया जा रहा है।


बुखार में कम हो रहा रक्तचाप, आ रहे चक्कर
डॉ. बाजपेई के मुताबिक अबकी बार अचानक तापमान बढ़ने से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हुई है। ओपीडी में बुखार के मरीजों की जांच में रक्तचाप भी कम मिल रहा है। इससे सिर चकराने की भी समस्या आ रही हैं। गर्मी की वजह से उल्टी और पेट दर्द के मरीज भी बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed