फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   feaver

तिलियापुर में बुखार से दो और की मौत

Wed, 06 Nov 2019 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
feaver
सीबीगंज। तिलिया पुर में मंगलवार को बुखार से दो और लोगों की मौत हो गई। रविवार देर रात भी गांव में बुखार से दो लोगों की मौत हो गई थी। अब यह संख्या बढ़कर चार पहुंच गई है। सोमवार को स्वास्थ्य टीम ने कैंप लगाकर ग्रामीणों की जांच भी की थी। टीम ने इसे सिर्फ वायरल बुखार बताया था।
विज्ञापन

मुन्नी (50) पत्नी साबिर हुसैन करीब आठ दिनों से बुखार से पीड़ित थी। उनका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं तस्लीम (19) पुत्र फरियाद को भी कई दिनाें से बुखार आ रहा था। मंगलवार को इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। तस्लीम घर का इकलौता बेटा था। तिलियापुर में इस समय हर घर में बुखार का मरीज है। तीन दिनों में बुखार से चार लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग गांव में किसी भी व्यक्ति में डेंगू के लक्षण नहीं मान रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर करीब ढाई सौ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया था। इसमें 98 मरीजों में वायरल बुखार मिलने पर उन्हें दवा दी गई थी। स्वास्थ्य टीम के मुताबिक परीक्षण में गांव के किसी भी व्यक्ति मलेरिया या डेंगू जैसे लक्षण नहीं मिले हैं। टीम ने गांव में दवा का छिड़काव भी कराया है। वहीं शनिवार को इसी गांव में मलेरिया की टीम भी घरों में छिड़काव कर चुकी है। सात घरों में लार्वा मिलने पर नोटिस भी जारी किया था।
विज्ञापन

‘तिलियापुर में बुखार की सूचना मिलने के बाद टीम को लगाकर जांच कराई गई थी। सोमवार को टीम ने 211 मरीजों की जांच की। इसमें 98 ग्रामीणों में वायरल बुखार की पुष्टि हुई थी। उन्हें दवा दी गई थी। मंगलवार को बुखार से मौत की जानकारी नहीं है। बुधवार को फिर एक बार टीम को भेजकर गांव में कैंप लगवाया जाएगा और दवा का छिड़काव कराया जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनीत शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी

धौराटांडा में मलेरिया टीम ने दो लोगों को थमाया नोटिस
बरेली। मलेरिया विभाग की टीम ने मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाया। धौराटांडा में घर-घर जाकर मच्छर के लार्वा की तलाश की गई। दो लोगों के घरों में लार्वा मिलने पर उन्हें नोटिस दिया गया। इसके अलावा ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पंफलेट भी बांटे। कीटनाशक का छिड़काव भी किया।
मलेरिया इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार और रोहित आनंद टीम के साथ भोजीपुरा ब्लॉक के गांव धौराटांडा पहुंचे। यहां 70 से अधिक घरों में लार्वा तलाशा गया। लोगों के घरों में छत पर रखे गमले, फ्रिज के पीछे लगी पानी की ट्रे में लार्वा की तलाश की गई। सलीम और सोहेल के घरों में लार्वा मिलने पर उन्हें नोटिस दिया गया। टीम ने नालियाें में कीटनाशक का छिड़काव कराया। धौराटंडा गांव में एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि होने की सूचना के बाद टीम ने गांव का दौरा किया था।

अलीगंज में बुखार से चार की मौत
अलीगंज। कस्बे में बीते दो दिनों में बुखार से चार लोगों की मौत हो चुकी है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सभी का प्राईवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा था।
कस्बा निवासी सरताज पुत्र अहमद वली, नजाकत, रानी पत्नी फूलचंद्र और कमलेश शर्मा पत्नी अनिल कई दिनाें से बुखार की चपेट में थे। सभी का प्राईवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। सरताज ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया तो नजाकत, रानी और कमलेश शर्मा की मंगलवार को मौत हो गई। क्षेत्र में अभी भी करीब एक दर्जन से अधिक लोग बुखार की चपेट में है। सभी प्राईवेट अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

मलेरिया की चपेट से युवक की मौत
रामनगर/सिरौली। मलेरिया की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। वह हरियाणा में एक निजी कंपनी में काम करता था। दीवाली पर घर आया था। यहां आकर बुखार की चपेट में आ गया। उसका इलाज क्षेत्र के एक झोलाछाप से चल रहा था।

रामनगर का 28 वर्षीय ब्रजकिशोर मौर्य हरियाणा में मजदूरी करता है। वह दीपावली के पर्व पर घर आया था। यहां आकर मलेरिया बुखार की चपेट में आ गया। परिजन उसका इलाज झोलाछाप से कराने लगे। सोमवार रात करीब तीन बजे उसकी हालत बिगड़ गई तब झोलाछाप ने हाथ खड़े कर दिए। परिवार वालों को शहर लाकर इलाज करने तक का समय नहीं मिला। इससे उसकी घर पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने फांगिग कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed