{"_id":"630bcfaa29aef14d5f2ef3cc","slug":"fault-not-detected-but-bareilly-news-bly4958297162","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट का पता नहीं चला मगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट का पता नहीं चला मगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने समीक्षा बैठक ली जिसमे सभी विभागों के अधिकार?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रात में हुए फाल्ट के बारे में तो ऊर्जा मंत्री को पता नहीं चला लेकिन सुबह ज्यादातर जनप्रतिनिधियों ने एक साथ निशाना साधा तो बिजली विभाग के अफसर घिर गए। इस पर नाराज हुए मंत्री ने अफसरों को डांट लगाते हुए चेतावनी दी कि अपनी कार्यशैली बदल लें वर्ना कार्रवाई के लिए तैयार रहें। जनप्रतिनिधि इस कदर नाराज थे कि उन्होंने अफसरों को बोलने तक का मौका नहीं दिया।
कलक्ट्रेट सभागार में ऊर्जा विभाग, नगर विकास के कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से पूछा कि बिजली कितनी मिल रही है। इस पर बिथरी चैनपुर के विधायक डॉ. राघवेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं लेते। किसी भी मुद्दे पर गुमराह करने की कोशिश करते हैं। सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिना सूचना बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। बिल जमा करने का समय भी नहीं दिया जा रहा है। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने 25 केवीए के ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग से बार-बार क्षतिग्रस्त होने के बावजूद उनकी क्षमता वृद्धि न करने की बात कही।
एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि कर्मचारी चेकिंग के दौरान अनियमितताओं के वीडियो बना लेते हैं और फिर सांठगांठ कर मामला निपटाते हैं। फर्जी बिलों की भी शिकायतें हैं। मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा ने भी कई मुद्दे उठाए। प्रभारी मंत्री ने अफसरों को निर्देश दिए कि गंभीरता से काम करें। बैठक में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य, डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, सीडीओ जग प्रवेश, नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, वीसी बीडीए जोगिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बीस साल पहले बनीं हुईं कॉलोनियों को वैध करने के लिए रास्ता तैयार करें
प्रभारी मंत्री के सामने जनप्रतिनिधियों ने सवाल उठाया कि अवैध कॉलोनियां बस जाती उसके बाद उन पर कार्रवाई होती है। ऐसे में निर्माण के दौरान ही कार्रवाई हो तो इन अवैध कॉलोनियों का विकास रोका जा सकता है। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि बीस साल पुरानी कॉलोनियों को रेगुलर करने के लिए तैयारी शुरू करनी चाहिए। इससे राजस्व भी आएगा और लोगों को सुविधाएं भी मिलेंगी। प्रभारी मंत्री ने इस पर बीडीए को काम करने के लिए कहा। इसके अलावा मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि ग्रीनबेल्ट का दायर इस बार कम किया गया है जबकि यह बढ़ना चाहिए। इस पर बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने कहा कि यह निर्णय सभी जनप्रतिनिधियों के निर्देश पर लिया गया है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के साथ एक बार बैठक और की जाए। उसमें इन बिंदुओं पर विचार किया जाए।
सुभाषनगर पुल के लिए मांगा बजट
चौपुला से अटल टनल को जोड़ें
कैंट विधायक ने सुभाषनगर पुल का मुद्दा उठाया। कहा, इसका निर्माण जरूरी है। ऐसे में इस पुल के प्रस्ताव को आगे बढ़ाया जाए न कि वापस किया जाए। पीडब्ल्यूडी के हिस्से के पैसे दिलवाए जाएं। इसके अलावा चौपुला पुल से अटल टनल को जल्द जुड़वाने का मामला सामने रखा गया। कुतुबखाना पुल निर्माण का भी मुद्दा उठा। इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस पर अधिकारी तेजी से काम करें।
सफाई व्यवस्था की खुद पड़ताल करें अफसर
नगर निगम के कामों की समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त निधि गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता अभियान चल रहा है। वह खुद सुबह पांच बजे सफाई व्यवस्था का जायजा ले रही हैं। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर तेजी से काम चल रहा है। मंत्री ने कहा कि जो भी काम चल रहे हैं उनमें तेजी लाएं। अधिकारी समन्वय स्थापित कर काम पूरे करें।