फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fault in underground cable of Ramganganagar, power supply of two sectors remained suspended for three hours

Bareilly News: रामगंगानगर के भूमिगत केबल में फॉल्ट, तीन घंटे ठप रही दो सेक्टर की बिजली

Sat, 30 Aug 2025 03:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
Fault in underground cable of Ramganganagar, power supply of two sectors remained suspended for three hours
सेक्टर एक व सात के 1300 उपभोक्ता परेशान, अन्य जगह भी रहा संकट
विज्ञापन

बरेली। रामगंगानगर आवासीय योजना में भूमिगत केबल में फाॅल्ट होने के चलते शुक्रवार को सेक्टर एक व सात के 1300 उपभोक्ता यानी करीब 6500 लोग बिजली के लिए परेशान हुए। शहर के अन्य हिस्सों में भी लोकल फॉल्ट मुसीबत बने रहे।
बृहस्पतिवार को शाम करीब 4:15 बजे रामगंगानगर आवासीय योजना के सेक्टर सात में भूमिगत केबल में अचानक फाॅल्ट हो गया। इससे सेक्टर एक के 700 व सेक्टर सात के 600 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली चली गई। सूचना पर पहुंची बिजली निगम की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद फॉल्ट को खोजकर उसे सही किया।
विज्ञापन

फेस न आने के साथ ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की शिकायतें
हरुनगला उपकेंद्र से पोषित सुरेश शर्मा नगर, फाईक एन्क्लेव, डोहरा रोड, गोल्डन ग्रीन पार्क, जगतपुर उपकेंद्र से पोषित चक महमूद, कुतुबखाना उपकेंद्र से पोषित शाहबाद, कोहाड़ापीर उपकेंद्र से पोषित गुलाबनगर में एक फेस ना आने की शिकायतें दर्ज हुईं। रोहिली टोला, जागृति नगर, आशुतोष सिटी में भी यही समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

किला द्वितीय, मढ़ीनाथ, सुभाषनगर, लोहिया विहार, सीबीगंज उपकेंद्रों से पोषित इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। घेर जाफर खां, सूफी टोला, परवाना नगर, जखीरा, कटघर इलाकों में लो वोल्टेज की सबसे अधिक समस्या बनी रही। संवाद


यहां आज रहेगा संकट
बिजली निगम की ओर से जारी हुई सूचना के तहत शाहदाना उपकेंद्र के मठ की चौकी व शास्त्रीनगर फीडर पर आरडीएसएस के तहत बंच केबल डालने का काम किया जाएगा। इस दौरान नरकुलागंज, गंगापुर, आलमगिरीगंज, मजदूरों का अड्डा, गंगापुर क्षेत्र में सुबह 10 बजे सेे तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण व आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed