{"_id":"67cf5650c233a0f68b0d4b8e","slug":"fault-in-sanjaynagar-and-tpnagar-power-supply-disrupted-bareilly-news-c-4-lko1064-596757-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संजयनगर व टीपीनगर में फॉल्ट, बिजली सप्लाई रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संजयनगर व टीपीनगर में फॉल्ट, बिजली सप्लाई रही बाधित
विज्ञापन
उपकेंद्रों पर स्टाफ की कमी के कारण देरी से सही हो पा रहे लोकल फॉल्ट
बरेली। बिजली उपकेंद्रों पर स्टाफ की कमी के कारण फॉल्ट समय से ठीक नहीं हो पा रहे। सोमवार को चाइवाई फीडर पर सुबह 10:30 से शाम पांच बजे तक शटडाउन के दौरान पाटवागली, चाहबाई, कालीमंदिर इलाकों में आपूर्ति बाधित रही। इधर, संजय नगर और टीपीनगर में फॉल्ट भी हुए।
संजय नगर में सोमवार सुबह के समय फॉल्ट हो गया। संविदा कर्मचारियों के वेतन भुगतान की मांग को लेकर मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरने में होने के कारण फॉल्ट तीन घंटे बाद ठीक हो सका। इधर, कुर्मांचलनगर फीडर पर सोमवार दोपहर ट्रांसफार्मर संबंधी काम के कारण दो घंटे आपूर्ति ठप रही। टीपीनगर में ही एलटी लाइन में फॉल्ट के कारण शाम के समय फिर से उपभोक्ताओं को कटौती का सामना करना पड़ा।
संजयनगर में इंसुलेटर का तार चैनल पर आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। किला उपकेंद्र के बाकरगंज खड्ड के पास दिनभर काम चलता रहा। इससे आपूर्ति बाधित रही। बीबीएल स्कूल, गढ़ी चौकी, केला बाग, बालाजी बिहार इलाकों में भी ट्रिपिंग की समस्या रही। सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, नदोसी और सीबीगंजज से भी लोकल फॉल्ट की शिकायत आती रहीं। संवाद