{"_id":"68a90d9fd29e13c231085ce6","slug":"fault-at-night-krishnanagars-electricity-restored-in-the-early-morning-bareilly-news-c-4-vns1074-709739-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रात में फाल्ट, तड़के बहाल हुई कृष्णानगर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रात में फाल्ट, तड़के बहाल हुई कृष्णानगर की बिजली
विज्ञापन
बरेली। फाल्ट के चलते बिजली गुल होने के बाद पूरी रात कृष्णानगर फेस-2 के लोग परेशान रहे। बुजुर्ग व महिलाएं जब उपकेंद्र पर पहुंचे तो सन्नाटा पसरा मिला। किसी जिम्मेदार ने कॉल भी रिसीव नहीं की। तड़के एक्सईएन से संपर्क होने के बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस मामले में स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को शिकायतीपत्र भेजा है।
कृष्णा जनकल्याण विकास समिति के उपाध्यक्ष बलराम सिंह यादव ने बताया कि पवन विहार फीडर से कृष्णानगर फेस-2 को बिजली मिलती है। बृहस्पतिवार रात अचानक से बिजली गुल हो गई। रातभर वह अन्य लोगों के साथ दौड़ते रहे। कई बार कॉल भी की, मगर समाधान नहीं मिला।
बिजली न आने से कुछ ही देर में इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। पूरी रात जागते हुए बीती। सुबह जब एक्सईएन से संपर्क हुआ तो एक टीम भेजी गई। पता चला कि दो फेस गुल होने की वजह से कई घरों की बिजली चली गई थी। इस मामले में खुशीराम, पीपी सिंह, रविंद्र कुमार और टीडी यदुवंशी ने मुख्यमंत्री को शिकायतीपत्र भेजा है। संवाद
विज्ञापन
मुंशीनगर व फाइक एन्क्लेव में जला बंच केबल
महानगर उपकेंद्र से पोषित मुंशीनगर में बृहस्पतिवार रात को बंच केबल जलने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने बंच केबल को ठीक करने का प्रयास किया लेकिन वह ठीक नहीं हो सकी। इसके बाद नई बंच केबल डलवाकर आपूर्ति को बहाल किया गया। एसडीई विपुल शुक्ला ने बताया कि दोनों जगह आपूर्ति बहाल हो गई है।