फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Father dies and son injured after bike falls on road

Bareilly News: सड़क पर बाइक गिरने से पिता की मौत, बेटा घायल

Mon, 21 Apr 2025 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Father dies and son injured after bike falls on road
बहेड़ी। पैदल सवार को अज्ञात बहन ने मारी टक्कर मौत, मृतक घनश्याम का फाइल फोटो।
भमोरा। रिश्तेदारी में दावत खाकर लौट रहे व्यक्ति की बाइक शनिवार रात असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ी। अस्पताल ले जाते समय पिता की मौत हो गई, जबकि उसका ढाई साल का बेटा घायल हो गया, जिसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

रामपुर कांकर के प्रदीप कुमार सागर ने बताया कि उसका छोटा भाई पंकज उर्फ लालू (35) शनिवार को अपने बेटों सार्थक (5), और कार्तिक (2.5) के साथ बिनावर की तरफ रिश्तेदारी में दावत खाने गए थे। रात तक घर लौटते समय डप्टा से रामपुर कांकर आने वाले लिंक रोड पर उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर ही गिर पड़ी, जिससे पंकज, उसका बेटा कार्तिक घायल हो गए। खबर मिलने पर पहुंचे परिजन घायल पंकज को निजी अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन

--
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
प्रदीप कुमार ने कहा कि पांच भाइयों में पंकज सबसे छोटा था। उसके परिवार में पत्नी ममता, बेटी आराध्या, बेटा सार्थक और कार्तिक हैं। इनकी परिवरिश वह मजदूरी करके करता था। उसके घायल बेटे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमाॅर्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पैदल जा रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत
बहेड़ी। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के सेंथल के मोहल्ला मदरपुर निवासी 56 वर्षीय घनश्याम पुत्र शिव कुमार थाना बहेड़ी के ग्राम उनई में आयोजित शादी समारोह में जा रहे थे। शेरगढ़ चौराहे पर पैदल जाते समय एक अज्ञात ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ई-रिक्शा चालक उसे अस्पताल छोड़कर भाग गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। युवक की मौत की जानकारी लगते ही परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे गए। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed