फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   father attempeted to murder his 3 year son

तीन साल के बेटे को मुंह दबाकर झाड़ियों में फेंक आया पिता, जिसे मरा समझा वह जिंदा निकला

Sun, 08 May 2022 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
father attempeted to murder his 3 year son
बरेली... टांडा गांव में शनिवार देर रात पुलिस ने महिला के पास से बरामद किया बच्चा - विज्ञप्ति
बरेली। पत्नी से विवाद के बाद एक पिता ने अपने तीन साल के मासूम बेटे को मुंह दबाकर चौबारी के पास झाड़ियों में फेंक दिया और उसे मरा समझकर घर लौट आया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो कई थानों की पुलिस और दो सीओ जंगल में बच्चे के शव को ढूंढने में जुटे। करीब दो घंटे बाद पता चला कि बच्चा जिंदा है और टांडा गांव की एक महिला उसे ले गई है। देर रात पुलिस ने बच्चा कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर फरीदपुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि फरीदपुर के ग्राम भसोकर निवासी राम लखन जाटव अपनी पत्नी रेखा और तीन वर्षीय बेटे देव को लेकर नगर के गौसगंज रोड स्थित सेंट मैरी कॉलेज के समीप चाचा भीमसेन के यहां आया था। शनिवार को रामलखन गांव जाने को कह रहा था जबकि पत्नी एक दिन और चाचा के यहां रुकने की बात कह रही थी। इसी को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। गुस्से में रामलखन बेटे देव को लेकर रिश्तेदारी में बिशारतगंज जाने की बात कहकर घर से निकल गया। बच्चे को लेकर वह चौबारी से आगे टेंपो स्टैंड पर पहुंचा और कुछ आगे जाकर सुनसान जगह पर बेटे का मुंह दबा दिया और उसे मरा हुआ समझकर झाड़ियों में फेंक दिया।
विज्ञापन

रामलखन इसके फरीदपुर के ग्राम बसों में अपने फूफा नन्हे लाल के घर पहुंचा। फूफा को बताया कि उसने अपने बेटे को मारकर झाड़ियों में फेंक दिया है। फूफा ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रामलखन को फरीदपुर थाने लाकर पूछताछ की। अधिकारियों तक मामला पहुंचा तो कैंट इंस्पेक्टर राजीव सिंह को भी लगाया गया। पहले फरीदपुर और कैंट इंस्पेक्टर चौबारी के आसपास बच्चे की तलाश में जुटे। फिर सीओ प्रथम और सीओ फरीदपुर के साथ कई थानों का फोर्स लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में अंधेरे में पुलिस बच्चे को ढूंढती रही। रामलखन ने जहां बच्चे को फेंकना बताया था, वहां वह नहीं मिला। इसके बाद रामगंगा किनारे खादर में पुलिस बच्चे को तलाशती रही। इसी दौरान एक युवक ने बताया कि दिन में अंगूरी टांडा गांव की एक महिला को लावारिस बच्चा मिला है। रात साढ़े दस बजे पुलिस टांडा गांव पहुंच गई। यहां पता चला कि साठ साल की अल्लो को बच्चा मिला है। पुलिस अल्लो के घर पहुंची जहां रामलखन ने अपने बच्चे की शिनाख्त की।

अल्लो ने पुलिस ने बताया कि वह चौबारी गांव के पास भैंस चरा रही थी तभी झाड़ियों में बच्चे की रोने की आवाज सुनी। बच्चे को उठाकर काफी पता किया लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चला तो वह उसे अपने साथ घर ले आई। पुलिस अब रामलखन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। उसके खिलाफ अपने ही बच्चे की हत्या का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इंस्पेक्टर कैंट राजीव सिंह ने बताया कि रामलखन शराबी है। घटना के दौरान भी वह शराब पीये हुए था। इसलिए वह सही जगह नहीं बता पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed