फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fatehganj western in skill development and Majhganwa development block top in medical

Bareilly News: कौशल विकास में फतेहगंज पश्चिमी और चिकित्सा में मझगंवा विकास खंड अव्वल

Fri, 23 Jun 2023 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Fatehganj western in skill development and Majhganwa development block top in medical
बरेली। प्रदेश के 100 आकांक्षी ब्लाकों की विषयगत क्षेत्रवार डेल्टा रैंकिंग में जिले के दो ब्लॉकों ने पहला स्थान पाया है। चिकित्सा एवं पोषण में मझगवां व वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास में फतेहगंज ब्लॉक को 60-60 लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

ओवरऑल डेल्टा रैंकिंग में कुशीनगर का विष्णुपुरा विकास खंड प्रथम रहा है। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को आकांक्षी ब्लॉकों की वार्षिक समीक्षा बैठक में विषयगत क्षेत्रवार डेल्टा रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ब्लॉकों को 60 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। अपर सांख्यिकीय अधिकारी मयूरी अग्रवाल ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी में लोगों को बैकिंग सेवाओं से जोड़ा गया। युवाओं का कौशल निखारकर उनको रोजगार के काबिल बनाया गया और रोजगार मेले में उन्हें रोजगार भी दिलाया गया। मझगवां में कुपोषित बच्चों और गर्भवतियों को बेहतर सेवाएं और पोषण उपलब्ध कराया। टीकाकरण पर ध्यान दिया गया। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित किए गए। आयुष्मान गोल्डन कार्ड 80 फीसदी पात्र व्यक्तियों दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन



कोट

2022 की रैंकिंग में मझगवां, फतेहगंज पश्चिमी पीछे थे। तब पूरी टीम जुटी और तकरीबन दोगुने तक पहुंचे। कुछ बिंदुओं पर प्रदेश के औसत से भी अधिक प्रगति रही। इसलिए दोनों ब्लॉक विषयगत क्षेत्रवार डेल्टा रैकिंग में प्रथम आए है। - जगप्रवेश, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed