फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fashion show remains the centre of attraction in the annual festival.

Bareilly News: वार्षिकोत्सव में फैशन शो रहा आकर्षण का केंद्र

Sun, 15 Mar 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 15 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Fashion show remains the centre of attraction in the annual festival.
बरेली। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में शनिवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने फैशन डिजाइन, चित्रकला, इंटीरियर डिजाइन की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका उद्घाटन प्रबंध समिति के सचिव मनोज गोयल व ममता गोयल ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एमए संगीत की छात्रा मुस्कान ने राग शिव रंजनी में प्रस्तुति दी। इसके बाद महाभारत में द्रौपदी के किरदार पर आधारित नृत्य नाटिका अग्निसुता की प्रस्तुति हुई। फैशन डिजाइन विभाग की छात्राओं ने फैशन शो की प्रस्तुति दी। अंत में रचनात्मकता राउंड में विद्यार्थियों ने कागज, तार और डेनिम जैसे वेस्ट मटेरियल का उपयोग करके अनोखे और रचनात्मक परिधान तैयार किए। इस वर्ष विश्वविद्यालय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय गुप्ता, सचिव मनोज गोयल, सह सचिव मनोज मंगल, उपाध्यक्ष डॉ शशिबाला राठी व प्राचार्या प्रोफेसर अनुपमा मेहरोत्रा ने वार्षिक पत्रिका ज्ञानांजलि व ई-न्यूज लेटर का विमोचन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल रहे, विशिष्ट अतिथि सीडीओ देवयानी रहीं। प्रबंध समिति डॉ. दीपशिखा सिंह, डॉ. प्रियंका वर्मा, डॉ. अनीता, डॉ. रुचि अग्रवाल, डॉ. रीना टंडन व डॉ. प्रज्ञा रावत व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed