फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers will get plots in Parsakheda Housing Scheme in December

Bareilly News: परसाखेड़ा आवासीय योजना में किसानों को दिसंबर में मिलेंगे भूखंड

Wed, 06 Nov 2024 03:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get plots in Parsakheda Housing Scheme in December
सीबीगंज। आवास एवं विकास परिषद की परसाखेड़ा आवासीय योजना में भूखंड दिसंबर में आवंटित किए जाएंगे। किसानों से उनकी पसंद और जरूरत की जानकारी हासिल करने के लिए निर्धारित प्रारूप भरवाए जा रहे है।
विज्ञापन

यह सुविधा उन्हीं किसानों के लिए है, जिन्होंने अपनी जमीन आवास विकास परिषद को लैंड पूलिंग स्कीम में कॉलोनी विकसित करने के लिए जमीन दी है। जो जमीन दी है, उसके चौथाई हिस्से तक का भूखंड ले सकते हैं। जब तक स्थल का विकास नहीं होता है तब तक किसानों को पांच हजार रुपये प्रति एकड़ प्रति माह की दर से क्षतिपूर्ति दी जा रही है। अब तक 2050 किसान क्षतिपूर्ति की श्रेणी में है। इसमें से 98 किसानों को क्षतिपूर्ति का भुगतान शुरू हो गया है। जल्द ही 44 और किसानों के खाते में फसल मुआवजे की धनराशि पहुंचेगी। आवास एवं विकास परिषद परसाखेड़ा क्षेत्र के गांव टियूलिया, धनतिया, हमीरपुर, वोहित, बल्लिया, फरीदापुर रामचरण, मिलक इमामगंज की कुल 561 हेक्टेयर जमीन पर अपनी आवासीय योजना विकसित कर रहा है। अधिशासी अभियंता नवीन कुमार वर्मा ने बताया कि किसानों को प्रस्तावित योजना के नक्शे में भूखंड आवंटित कर दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

स्वच्छ वातावरण के लिए सर्वेक्षण
सीबीगंज। आवास विकास परिषद की परसाखेड़ा आवासीय योजना की प्रस्तावित कॉलोनी के क्षेत्र में वातावरण प्रदूषित न हो इसकी तैयारी की गई है। आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता नवीन कुमार ने बताया कि लखनऊ से आई टीम ने परसाखेड़ा पहुंच कर प्रस्तावित योजना के चारों ओर पांच किलोमीटर के दायरे में घूम फिर प्रदूषण के स्तर को देखा। ऐसे स्थानों का चिह्निकरण किया, जिनसे आने वाले समय में वातावरण प्रदूषित होने का खतरा है। यह टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed