Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   farmers will get mustard seeds free of cost in Bareilly

UP News: सरसों की पैदावार बढ़ाने पर जोर, यूपी के इस जिले में किसानों को निशुल्क मिलेगा बीज

Sun, 14 Sep 2025 06:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Sep 2025 06:02 PM IST
सार

बरेली जिले में किसानों को सरसों का बीज निशुल्क मिलेगा। इसके लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पात्र पाए जाने पर एक एकड़ खेत के लिए दो किलो सरसों का बीज दिया जाएगा। 

विज्ञापन
farmers will get mustard seeds free of cost in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

बरेली जिले में सरसों के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर है। इसके लिए पात्र प्रत्येक किसान को एक एकड़ फसल के लिए दो-दो किग्रा की मिनी बीज किट बांटे जाएंगे। यह बीज किट निशुल्क होंगे। बीज किट का वितरण 25 सितंबर के बाद से होगा। यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले में 10,400 किसानों को निशुल्क सरसों मिनी किट बांटने का लक्ष्य मिला है। लेकिन, यह लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन के आधार पर होगा। किसानों को कृषि विभाग की वेबसाइट agridarshan.up.gov.in पर विवरण दर्ज करना होगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग: बंट गए गैंगस्टर, वायरल हो रही ऑडियो रिकॉर्डिंग; 'लॉरेंस देश का सबसे बड़ा गद्दार'
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि योजना का प्रचार-प्रसार करने के लिए विभाग के कर्मचारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही ब्लॉकों पर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी भी किसानों को सरसों मिनी किट के संबंध में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बताया कि पिछले वर्ष विकास खंडों के माध्यम से ऑफलाइन मिनी किट का वितरण किया गया था। 

Trending Videos

आधुनिक खेती से जोड़ने पर जोर 
उन्होंने बताया कि किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में सरसों की पैदावार बढ़ाने के लिए मिनी किट देने की व्यवस्था की गई है। पंजीकरण के दौरान किसानों को अपना नाम, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और भूमि का विवरण भरना होगा। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग की ओर से आवेदनों की जांच की जाएगी और पात्र किसानों को मिनी किट बांटी जाएगी। 

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष ऑफलाइन वितरण में कई किसानों ने शिकायतें दर्ज कराई थीं, इसके बाद विभाग ने इस बार ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले किसानों को ही निश्शुल्क रूप से सरसों बीज की मिनी किट देने का निर्णय हुआ है। इसलिए किसानों को बताया गया है कि वह लोग समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed