{"_id":"655d1228e1f694465a0a55c7","slug":"farmers-should-increase-income-through-organic-farming-baheri-news-c-124-1-sbly1010-1073-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जैविक खेती से आय बढ़ाएं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जैविक खेती से आय बढ़ाएं किसान
Wed, 22 Nov 2023 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा। संभागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र बिलवा में मंगलवार को एक दिवसीय किसान मेला और कृषि ज्ञान संगोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने जैविक खेती करने पर जोर दिया गया। उप कृषि निदेशक (शोध) गणेश प्रसाद दुबे ने कहा कि किसान जैविक खेती से आय दोगुनी कर सकते हैं।
उन्होंने मिट्टी की जांच कराने पर भी जोर दिया। कहा कि किसान बेहतर खेती करने के लिए वैज्ञानिकों से राय कभी भी ले सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक वाणी यादव ने कहा कि पराली को जलाने की बजाय उसका बेहतर प्रबंधन किया जाए तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। उन्होंने गोबर, गोमूत्र का प्रयोग खाद के तौर पर करने की सलाह दी। फसल चक्र अपनाने के लिए कहा।
पशु चिकित्सा अधिकारी सुमित वार्ष्णेय ने पशु पालन से आय व पशुओं को होने वाले रोगों पर विस्तार से चर्चा की। जिला कृषि रक्षा अधिकारी अर्चना प्रकाश वर्मा ने फसलों में रसायनों के प्रयोग के संबंध में जानकारी दी। यहां लगाए गए स्टॉल पर भी किसानों को जानकारी दी गई। सहायक विकास अधिकारी कृषि नरेश चंद्र गंगवार, राधारमण मिश्रा, मुरारीलाल गंगवार, जितेंद्र पाल गंगवार, कार्तिकेय कुमार, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- --
मिट्टी की जांच कराने के बाद ही डालें उर्वरक
नवाबगंज। राजकीय बीज भंडार में मंगलवार को किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। यहां किसानों को कई तरह की जानकारियां दी गईं। गोष्ठी का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र शाक्य और ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार ने किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामलखन ने पशुओं में ठंड के समय होने वाली बीमारियों से बचाव के तरीके बताए। डॉ. आशुतोष गंगवार ने कहा कि किसान साथी मिट्टी की जांच कराने के बाद ही उर्वरकों का प्रयोग करें। नीतेश उपाध्याय, प्रेम बाबू गंगवार, मनोज दिवाकर, गंगाराम, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।