फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers' income doubled The government's determination to do

किसानों की आय दोगुनी  करने को सरकार कृतसंकल्प

Mon, 03 Apr 2017 01:20 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Mon, 03 Apr 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers' income doubled The government's determination to do
Farmers' income doubled The government's determination to do - फोटो : बरेली, अमर उजाला
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की आमदनी दो गुनी करने का लक्ष्य रखा है। सरकार इसके लिए पूरे प्रयास कर रही है। आधुनिक तकनीक के साथ खेती और उससे जुड़ा रोजगार ही किसानों की आय बढ़ा सकता है। इफको इस दिशा में स्किल डेवपमेंट प्रोग्राम चलाकर किसानों और सरकार की पूरी मदद कर रहा है। इसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।
विज्ञापन

इफको की स्वर्ण जयंती पर बरेली क्लब में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संतोष गंगवार ने कहा कि राष्ट्रीयकरण के बाद भी बैंकों के दरवाजे आम आदमी के लिए बंद थे। पीएम मोदी की पहल पर करोड़ों खाते खुले। 12 रुपये में एक साल का दुघर्टना बीमा मिसाल है। उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की कर्ज और ऋण पर ब्याज माफी करने जा रही है। विशिष्ट अतिथि निदेशक इफको प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी का 50 साल का सफर शानदार रहा है। एक करोड़ से ज्यादा लोग इफको से जुड़े हैं। 
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसपी सिंह ने किसानों को फसल उत्पादन बढ़ाने की तकनीक बताई। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रबंध निदेशक इफको डॉ. यूएस अवस्थी ने इफको द्वारा चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। बरेली से प्रगतिशील किसान अरविंद गंगवार और पीलीभीत से श्रीकांत सिंह ने रवि, खरीफ और जायद फसलों की नई तकनीक की जानकारी दी। 10 प्रगतिशील किसानों और इतने ही सहकारी बंधुओं को शाल और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह में संयुक्त आयुक्त सहकारिता मनोज द्विवेदी, पूर्व मंत्री विनोद तिवारी, डॉ. सत्यवीर सिंह, ब्रजराज सिंह, राजकुमार द्विवेदी, गुलशन आनंद, भारतभूषण शील समेत क्षेत्र से आए किसान मौजूद थे। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक इफको सीपी पांडेय ने आए अतिथियों का आभार जताया और उपहार वितरित किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्ल्यू डब्ल्यू इफको युवा पोर्टल लांच 
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार और इफको के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय शंकर अवस्थी ने ग्रामीण युवाओं के सशक्तीकरण के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इफको युवा पोर्टल डॉट इन लांच किया। इस मौके पर प्रबंध निदेशक ने कहा कि युवा अपने कौशल का आकलन करने के बाद उसमें सुधार कर रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए युवाओं को नि:शुल्क इफको पोर्टल पर ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए रजिस्टर करना पड़ेगा। 


प्रगतिशील किसानों को मिला सम्मान
सम्मेलन में प्रगतिशील किसान राधाकांत, जबरपाल सिंह, हाजी मोहम्मद, अफजल खान, गिरिजानंदन, मनोहर लाल, चतुर बिहारी लाल, कौशल मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, ब्रजराज सिंह, विनीत मोहन द्विवेदी, विपिन तिवारी, तेजपाल, प्रीतम यादव, संतोष सक्सेना, महेंद्र यादव, सुरेश, सतीश चंद्र पाठक, अरविंद गंगवार को प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंटकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed