फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers have a stake of Rs 172 crore on Kesar Sugar Mill

Bareilly News: केसर चीनी मिल पर किसानों का 172 करोड़ रुपये बकाया होने का मुद्दा उठाया

Fri, 15 Aug 2025 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers have a stake of Rs 172 crore on Kesar Sugar Mill
बहेड़ी के सपा विधायक ने विधानसभा में उठाई मांग, कहा- मेगा फूड पार्क की सुधि ले प्रदेश सरकार
विज्ञापन

बहेड़ी। विधानसभा में बृहस्पतिवार को बहेड़ी के सपा विधायक अताउर्रहमान ने केसर चीनी मिल पर किसानों के गन्ना मूल्य का 172 करोड़ रुपये बकाया होने और मेगा फूड पार्क से जुड़ा मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा का नारा है कि अन्नदाता की आय दोगुनी करेंगे, लेकिन उतनी नहीं कर पाए।
सपा विधायक ने कहा कि केसर चीनी मिल प्रबंधन भुगतान के नाम पर किसानों को केवल आश्वासन दे रहा है। कहा कि सरकारी अस्पतालों की हालत बेहद दयनीय है, जो केवल रेफर करने की कार्रवाई तक सीमित रह गए हैं। सपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बहेड़ी के मुड़िया मुकर्रामपुर गांव में 328 एकड़ जमीन पर मेगा फूड पार्क विकसित किया था। वहां बड़े उद्योग लगाए जाने थे। भाजपा की सरकार आने के बाद वहां कोई काम नहीं हुआ। अगर काम होता तो फैक्टरियां लगतीं और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता। मेगा फूड पार्क के बगल में शंकर नस्ल वर्ण पशु अनुसंधान का निर्माण करोड़ों रुपये से हुआ था, लेकिन अभी तक वहां किसी कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई। उसकी लैब में लगी करोड़ों रुपये की मशीनें जंग लगकर खराब हो गईं हैं। संवाद
विज्ञापन

-----------------------
पुल बनवाने और सड़क चौड़ीकरण की रखी मांग
सपा विधायक अताउर्रहमान ने दमखोदा-भेरपुरा में देवरनियां नदी पर पुल, खिरना अनिरुद्धपुर में लघु पुल, बहेड़ी नदेली मार्ग से फरीदपुर तक सड़क निर्माण और चौड़ीकरण, केसर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed