नवाबगंज। बारिश के चलते किसानों की फसल डूबने लगी है। किसानों की फसल डूबने का कारण पुलिया का बंद होना है। इससे परेशान दो गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर पुलिया खुलवाने की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम मल्लिका नैन ने लोक निर्माण विभाग और खंड विकास अधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में बंद पुलियों को शीघ्र खुलवाने के आदेश दिए हैं।
बरेली-पीलीभीत हाईवे पर आदर्श महाविद्यालय के पास राजघाट से ओसवाल चीनी मिल की ओर जाने वाले रोड पर ईंट-भट्ठे के पास पुलिया के बंद होने से हरदुआ, औरंगाबाद, गरेम आदि गांव के लोगों भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी ओर विशेषरपुर गांव के किसानों की फसलें पानी में डूब गई हैं। इससे किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। शिकायत करने वालों में बाबूराम, कालीचरन, विपिन कुमार आदि रहे। संवाद