Bareilly: बाहरी गन्ना मंगाने पर किसानों ने चीन मिल के जीएम को पीटा, बकाया भुगतान न मिलने पर थे नाराज
पुलिस ने जीएम को किसानों से बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। एसडीएम के निर्देश के बाद बाहर से लाए गए गन्ना भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मिल पर पुलिस तैनात कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज में बाहरी क्षेत्र का गन्ना खरीदने से आक्रोशित किसानों ने रविवार शाम को हंगामा कर दिया और ओसवाल चीनी मिल के जीएम को विधायक और एसडीएम के सामने ही दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने जीएम को किसानों से बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। एसडीएम के निर्देश के बाद बाहर से लाए गए गन्ना भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मिल पर पुलिस तैनात कर दी है।
औरंगाबाद स्थित ओसवाल चीनी मिल पर किसानों का पिछले वर्ष का करोड़ों रुपये बकाया है। मिल को चालू हुए करीब एक माह हो गया है, किसानों की बकाये का भुगतान नहीं किया है। इससे किसान काफी परेशान हैं। इस बीच किसानों को जानकारी हुई कि मिल प्रबंधन बिचौलियों के माध्यम से बाहरी क्षेत्र से गन्ना खरीद रहा है। इस पर रविवार शाम पांच बजे किसान मिल पर पहुंच गए और बाहर से लाए गए गन्ना लदे छह ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को देखकर आक्रोशित हो गए। वह हंगामा करने लगे और मिल में गन्ना तौल व पेराई बंद करा दी।
सूचना पर विधायक डाॅ. एमपी आर्या, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि अशुतोष गंगवार, भाजपा नेता लेखराज गंगवार आदि पहुंच गए और किसानों का समर्थन करते हुए मिल प्रबंधन को लताड़ने लगे। वहां मौजूद एसडीएम नवाबगंज ने मिल के जीएम वीएन मिश्रा को बुलाया। जीएम को आता देख गुस्साए किसानों ने उन्हें घेर लिया। नोकझोंक बढ़ने पर किसानोें ने जीएम को मिल परिसर में ही दौड़ा लिया और पीट दिया। पुलिस ने बमुश्किल उन्हें छुड़ाया।
विधायक ने किसानों को बाहर से गन्ना ला रहे बिचौलियों व मिल प्रबंधन पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसडीएम के निर्देश पर थाना हाफिजगंज पुलिस ने बाहर से आई गन्ना से भरी ट्रॉलियों को थाने पर खड़ा करा दिया है। इधर, किसानों को सीओ चमन सिंह चावड़ा़, एसडीएम नवाबगज ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। विधायक ने बताया कि चीनी मिल किसानों का बकाया भुगतान करे और स्थानीय किसानों का ही गन्ना खरीदे। किसानों के साथ हुुए अत्याचार पर मिल प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
मिल पर बिना पर्ची के एक भी गन्ना नहीं खरीदा जाता है। क्योंकि अब रोजाना की पेराई के हिसाब से सोसायटी भुगतान करती है। मिल पर पुराना बकाया पहले उसे ही भुगतान करने में लगी है। कुछ लोग राजनीतिक बात कर दबाव बनाने के उद्देश्य से विरोध कर रहे थे। जब मिल में विधायक व एसडीएम नवाबगंज खड़े थे तो वह वहां पर आए, लेकिन रास्ते में ही किसानों ने उन्हें घेरकर पिटाई कर दी। - वीएन मिश्रा, जीएम, ओसवाल चीनी मिल
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.