फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers' announcement, make old payment first

Bareilly News: किसानों का एलान, पहले करो पुराना भुगतान

Tue, 17 Oct 2023 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 17 Oct 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers' announcement, make old payment first
बहेड़ी। पिछले पेराई सत्र का बकाया गन्ना मूल्य (135 करोड़ रुपये) का भुगतान की मांग को किसानों ने महापंचायत में हुंकार भरी। एलान किया कि पेराई सत्र शुरू होते ही किसान केसर चीनी मिल की तालाबंदी करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान बारिश के बीच भी जमे रहे। किसान नेता तेजिंद्र सिंह विर्क ने कहा कि जरूरत पड़ने पर दिल्ली व पंजाब से किसानों को बुलाकर एतिहासिक आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

गन्ना समिति के प्रांगण में हुई महापंचायत में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह विर्क ने कहा कि केसर चीनी मिल 23 अक्तूबर को अपना पेराई सत्र खामोशी से चालू करने जा रही है, लेकिन किसानों के पिछले सत्र का बकाया और उसका ब्याज मिलाकर 215 करोड़ रुपया हो चुका है। कहा कि केसर मिल के सीईओ से लेकर गन्ना विभाग के अफसर भुगतान को लेकर झूठे वायदे कर चुके हैं, लेकिन अब पुराना भुगतान चुकता होने के बाद ही मिल चलने दी जाएगी।
विज्ञापन

गन्ना समिति के निवर्तमान चेयरमैन केंद्रपाल सिंह ने कहा कि चीनी मिल प्रबंधन दस वर्षों से आर्थिक हालात खराब होने का रोना रोकर किसानों का गन्ना उधार लेते चले आ रहे हैं, अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना समिति के निवर्तमान डायरेक्टर चौ. बिजेंद्र सिंह ने मिल के उप गन्ना प्रबंधक सुभाष तोमर को खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि किसान अपने बच्चों की स्कूलों की फीस, दवाई बीमारी के लिए कर्ज लेकर कर्ज के दलदल में फंस गए हैं और मिल ने ऐथेनाल प्लांट, पावर प्लांट लगाकर विस्तार करते जा रही है।
इधर, एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय व सीओ डाॅ. तेजवीर सिंह ने किसानों से वार्ता की। तहसीलदार को धरना स्थल पर भेजा गया। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। अध्यक्षता भजन लाल मौर्या ने व संचालन राकेश गंगवार ने किया। इस दौरान रामपाल गंगवार, इकबाल सिंह चीमा, थान सिंह बौद्ध्, फूलचंद्र गंगवार, प्रधान ध्रुव पाल सिंह, चौ कुलवीर सिंह, राजेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
उधर, उप गन्ना प्रबंधक का कहना है कि कुछ दिन का भुगतान अदा किया गया है। मिल के तमाम संसाधनों के जरिये भुगतान अदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। किसान मिल के पेराई सत्र को चलने में सहयोग करें।


मीरगंज में पूर्ति कार्यालय के सामने भाकियू का धरना
मीरगंज। भाकियू की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने पूर्ति कार्यालय के सामने नारेबाजी कर दिया धरना। कर्मचारी कार्यालय का गेट बंद कर भाग गए। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के नाम चार सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार मीरगंज नम्रता को सौंपा।चौ. राजवीर सिंह, सत्यप्रकाश गुप्ता, सेवाराम, मोहन लाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

वहीं, मीरगंज तहसील के गांव पिपरिया के महिला-पुरुष दफ्तर में घुस गए। कर्मचारी कार्यालय छोड़कर एसडीएम के कार्यालय में घुस गए। महिलाओं ने बताया कि उनका गांव में दर्जनों फर्जी अंत्योदय राशनकार्ड बने हुए हैं। पात्र लोग वंचित हैं। एसडीएम मीरगंज राजीव कुमार शुक्ला ने मुश्किल में उन्हें शांत किया। वंचित लोगों के राशनकार्ड बनवाने का आश्वासन दिया। विनीता देवी, सपना देवी, शांति देवी, सनी देवी, कमला, सत्यदेव, बालक राम, हरपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed