{"_id":"73fc12c0da342e34b7a9dea531d2d453","slug":"farmer-s-wife-shot-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की पत्नी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की पत्नी की गोली मारकर हत्या
बरेली
Updated Mon, 23 Nov 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। थाना भोजीपुरा के कैथौला बेनीराम गांव के किसान दंपति को लोहर नगला गांव के पास बाइक रोककर गोली मार दी। सिर में गोली लगने से किसान की पत्नी गुरप्रीत कौर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई,जबकि किसान की कनपटी से होकर गोली निकल गई। घायल किसान ने एक हत्यारोपी को पहचान लिया है। सात महीने पहले हत्यारोपी से विवाद हुआ था, उसी ने अपने पांच साथियों के साथ यह रंजिशन हमला किया है। किसान आरोप है कि हमलावर उसकी हत्या करने के लिए आए थे। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कैथौला बेनीराम गांव में झाला बनाकर रहने वाले 42 वर्षीय किसान जसवीर सिंह अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ बरेली में बच्चों के मिलकर बाइक से घर लौट रहे थे। यहां मोहल्ला सुर्खा में हरिओम गंगवार के मकान में नानी के साथ किराए पर रहकर उनके तीनों बच्चे पढ़ाई करते हैं। शाम करीब सात बजे लोहरनगला गांव के पास बाइक सवार पांच लोगों ने घेरकर बाइक रोक ली।
जसवीर ने बताया कि हत्यारोपियों में से एक को उसने पहचान लिया। वह पड़ोस से गांव सोरहा का रहने वाला था। उसने बाइक रोकते ही कहा मुझे जानते हो। पहले तो वह मारपीट करने लगे। विरोध करने पर हाथापाई और मारपीट करके कपड़े फाड़ डाले, गोली भी चलाई जो कि कनपटी से होते हुए पत्नी के सिर में जा घुसी। गोली लगते ही गुरपीत कौर मौके पर ही ढेर हो गईं। किसी तरह से उसने फोन करके परिवार के लोगों को बुलाया। एसओ अनिल सिरोही और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भोजीपुरा थाने भिजवा दिया। घायल जसवीर को पुलिस चौकी अशरफ खां छावनी के निकट एक निजी अस्पताल लाया गया । जहां जसवीर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव ने अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी की। उन्होंने बताया कि जसवीर ने सोरहा गांव के हमलावर बस नबी को पहचान लिया है। उसका कहना है कि उसके साथ बाइक पर चार लोग और थे। रंजिशन बसनबी ने उसकी पत्नी की हत्या की है। वह शोर नहीं मचाता तो उसे भी मार डालते। एसपी ने बताया कि 2011 मेेें जसवीर सिंह ने भी सड़क के विवाद को लेकर कश्यप बिरादरी के एक युवक की हत्या कर दी थी। समझौते के बाद केस छूट गया था। जसवीर की तहरीर पर बस नबी और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर तलाश कराई जा रही है।
महिला से बदसलूकी पर हुई थी मारपीट
पुलिस के मुताबिक सात महीने पहले सोरहा गांव में कार से टक्कर होने पर जसवीर सिंह महिलाओं से भिड़ गया था। इसे लेकर बस नबी और उसके गांव के लोगों से उसकी मारपीट हो गई थी। फतेहगंज पश्चिमी की पुलिस ने उस समय दोनों पक्षों को बैठाकर मामला निपटा दिया था। जसवीर का आरोप है कि इसके बाद भी बस नबी और उसके साथियों ने कई बार रास्ता रोका, लेकिन वह बचकर निकल जाता था।
मां की हत्या की खबर सुनते ही भोजीपुरा पहुंच गए
एक महीने पहले ही इम्तहान की तैयारी करने के लिए किराए पर रहने के लिए बरेली आए जसवीर सिंह के बेटे हंसप्रीत, प्रशांत और बेटी को जैसे ही मां की गोली मारकर हत्या करने की खबर मिली रोने-बिलखने लगे। किसी तरह अपने परिवार वालों के साथ रात को ही तीनों बहन भाई भोजीपुरा पहुंच गए। तीनों का मां के शव पर रोने से बुरा हाल बना हुआ है। परिवार वालों के समझाने और ढांढस बंधाने पर उनके आंसू नहीं थम रहे हैं।
चैलेंज देकर मारी गोली
-जसवीर सिंह का कहना है कि बस नबी तो उसकी हत्या करने के लिए काफी समय से घूम रहा था। रविवार को उसने पता लगा लिया कि वह अपनी पत्नी के साथ बच्चों से मिलने बरेली आया था। लौटते समय उसने रास्ते में घेरकर उन पर हमला कर दिया। वह पहले से घात लगाए बैठा था। बाइक रोकते ही उसने कहा मुझे जानते हो। टारगेट पर तो मैं था। छीनझपटी में गोली पत्नी को लग गई।