फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer pulled off by bike in Kyoladia

क्योलड़िया में किसान को बाइक से खींचकर फरसे से काट डाला

Sat, 20 Jun 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Farmer pulled off by bike in Kyoladia
घटना की जानकारी देते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

देर रात एसपी देहात ने मौके पर पहुंचकर की पड़ताल
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में पिता-पुत्रों ने दिया घटना को अंजाम

नवाबगंज। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के दबंगों ने एक किसान की फरसे से काटकर हत्या कर दी। इससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर एसपी देहात और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के मेथी नवदिया निवासी 51 वर्षीय किसान कुंवरसेन शुक्रवार रात क्षेत्र पंचायत सदस्य शंकरलाल के बेटे की बरात में बाइक से बरखेडा थाना क्षेत्र के गांव पिपरा खास जा रहे थे। गांव के ही हरेंद्र कुमार भी साथ थे। रात सवा नौ बजे जब वे गांव के हुलासीराम के मकान के पास पहुंचे तभी घात लगाए बैठे गांव के ही भूपराम और उसके बेटे उमेश तथा पवन ने चलती बाइक से कुंवरसेन को खींच लिया। दबंगों ने उन पर फरसे से वार करने शुरू कर दिए। हरेंद्र के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिवार वाले गंभीर रूप से घायल कुंवरसेन को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ योगेंद्र सिंह ने शव सील कराके पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक के भाई का मुंह काला कर घुमाया था

मृतक के घरवालों ने बताया कि छह माह पहले भूपराम की पत्नी के बारे में कुंवरसेन के छोटे भाई ने कोई टिप्पणी कर दी थी। इससे नाराज भूपराम ने उसका मुंह काला करके उसे पूरे गांव में घुमाया था। तहरीर देने वह थाना क्योलड़िया गए तो पुलिस ने टरका दिया था। उसी समय से दोनो परिवारों में रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन

हत्या पुरानी रंजिश को लेकर हुई है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए हैं पर अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखी जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी को टीमें लगा दी हैं। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed