{"_id":"6928befdf35faa4501081446","slug":"farmer-dies-of-heart-attack-after-his-daughters-marriage-application-is-rejected-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-3404-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बेटी की शादी का आवेदन निरस्त होने पर हृदयघात से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बेटी की शादी का आवेदन निरस्त होने पर हृदयघात से किसान की मौत
विज्ञापन
शीशगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बेटी की शादी का आवेदन निरस्त होने के बाद हृदयघात से गांव पदमी निवासी किसान पूरनलाल की मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि आवेदन खारिज होने की खबर मिलने के बाद पूरनलाल को सदमा लगा और बुधवार शाम चार बजे उनकी मृत्यु हो गई।
पूरन लाल के भतीजे वीरेंद्र कुमार के अनुसार, पूरनलाल अपनी 20 वर्षीय बेटी छत्रवति की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आवेदन किया था। ग्राम सचिव ने यह कहकर आवेदन निरस्त कर दिया था कि छत्रवति की शादी 25 नवंबर को तय है। परिवार का दावा है कि उनकी बेटी की शादी अभी तक नहीं हुई है। 28 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी के लिए घर में तैयारियां चल रही थीं, लेकिन किसान पूरनलाल की मौत से घर की खुशियां मातम में बदल गईं।
ग्राम सचिव ने आरोपों से किया इन्कार
ग्राम सचिव इमरान अहमद ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार है। उन्हें गांव से जांच में पता चला कि लड़की की शादी 25 नवंबर को होनी है। उन्होंने वर पक्ष के लड़के से भी बात की, जिसने 25 नवंबर को बरात ले जाने की पुष्टि की थी। वहीं, उन्होंने जांच रिपोर्ट में लिख दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि लड़की की शादी अभी तक नहीं हुई है, तो फरवरी में होने वाले अगले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उसकी शादी कराई जा सकती है। संवाद