फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Family threatened for not withdrawing case, report filed

Bareilly News: मुकदमा वापस नहीं लेने पर परिवार को दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 22 Mar 2025 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Family threatened for not withdrawing case, report filed
नवाबगंज। मुकदमा वापस नहीं लेने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने महिला व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला याकूबपुर निवासी डोरी लाल की पत्नी राजवती ने कस्बे के मो. आसिफ, मो यामीन, फारूख निवासी ग्राम भंडसर के खिलाफ एक परिवाद दायर किया है। परिवाद दायर किए जाने के बाद उपरोक्त सभी लोग उनसे रंजिश मानने लगे। रास्ते में घेरकर आए दिन धमका रहे हैं। डोरी लाल का आरोप है कि वह पिछले वर्ष 10 जनवरी को दिन में तीन बजे पीलीभीत की ओर से अपने घर लौट रहा था। विशनपुर गरगईया गांव के पास हाईवे पर तीन और एक अज्ञात ने उसके आगे बाइक लगाकर उसकी बाइक गिरा दी और पत्नी से मुकदमा कराने की धमकी दी। बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में कोर्ट के आदेशों पर पुलिस ने कस्बे के मो. आसिफ, मो. आमीन, ग्राम भंडसर के फारूख अहमद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed