फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   family members caught the boyfriend who came to make his girlfriend wear bangles

सावन में इश्क की खुमारी पड़ी भारी: चूड़ियां पहनाने प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, फिर ऐसे उतरा 'आशिकी का भूत'

Tue, 18 Jul 2023 07:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Jul 2023 07:52 PM IST
सार

प्रेमिका की फरमाइश पर प्रेमी ने बाजार से चूड़ियां खरीदीं। रात में प्रेमिका के घर पहुंच गया, लेकिन चूड़ियां पहनाने के दौरान खनकने की आवाज से युवती के परिजन जाग गए। उन्होंने प्रेमी को पकड़ लिया।  

विज्ञापन
family members caught the boyfriend who came to make his girlfriend wear bangles
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में सावन महीने में इश्क की खुमारी युवक को भारी पड़ गई। प्रेमिका ने सावन महीने में प्रेमी से चूड़ियां पहनाने की फरमाइश कर दी। फिर क्या, प्रेमी ने उसकी फरमाइश पूरी करने के लिए चूड़ियां खरीदीं और प्रेमिका के घर ही पहुंच गया। चूड़ियां पहनाने से पहले प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई लगा दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।  

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का युवती से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों परिवार से छिप-छिपकर मिलते थे। सावन के चलते सोमवार को प्रेमिका ने प्रेमी से चूड़ियां पहनने की इच्छा जताई। इस पर प्रेमी बाजार गया और वहां से चूड़ी खरीदकर लाया। युवक चूड़ियां लेकर देर रात प्रेमिका के घर पहुंच गया। 

ये भी पढ़ें- Youtuber Earning: वीडियो बनाकर एक साल में कमाए 1.20 करोड़ रुपये, यूट्यूबर ने आयकर टीम को दिया ये जबाव
 

विज्ञापन
विज्ञापन

चूड़ी पहनाने के दौरान आवाज होने पर परिजन जाग गए। उन्होंने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। चीख-पुकार मचने पर आस-पड़ोस के लोग जाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंच गई और युवक को थाने ले आई।

विज्ञापन

थाना प्रभारी चेतराम वर्मा ने बताया कि लड़की के परिजनों की तरफ से कोई भी तहरीर नहीं मिली है। युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। उधर, गांव में इस मामले की दिनभर चर्चा होती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed