फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Family members brought the body to the police station, alleging negligence on the part of the police.

Bareilly News: पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर परिजन थाने लाए शव

Sat, 12 Sep 2026 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 12 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Family members brought the body to the police station, alleging negligence on the part of the police.
फरीदपुर। कलीनगला के सुरेश पाल (60) की बृहस्पतिवार शाम तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन शव को शुक्रवार दोपहर थाने ले गए। जमीन पर रखने की कोशिश की। आरोप है कि पेड़ बेचने के रुपये न मिलने और शिकायत पर कार्रवाई न होने से सदमे में आए सुरेश की जान चली गई। पुलिस ने शव को तत्काल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजन का आरोप है कि सुरेश पाल ने बेटे की रीढ़ की हड्डी टूटने पर उसके उपचार के लिए दो अगस्त को यूकेलिप्टस के पेड़ 2.50 लाख रुपये में बेचे थे। यह सौदा सब्दलपुर निवासी कल्लू और कली नगला निवासी मुनेश के साथ हुआ था। आरोप है कि कल्लू और मुनेश ने पेड़ की लकड़ी ले ली। 1.49 लाख रुपये का भुगतान किया। उनसे बकाया रुपये मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज की। घर में घुसकर मारपीट की और धमकी दी। बेटे के उपचार के लिए रुपये न मिलने और लगातार मिल रही धमकियों से सुरेश पाल समेत अन्य परिजन तनाव में थे।परेशान सुरेश पाल ने 14 अगस्त को थाने में और 22 अगस्त को सीओ को प्रार्थना पत्र भी दिया था। सुनवाई न होने पर सात सितंबर को एसएसपी बरेली को शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि इसके बावजूद कार्रवाई न होने पर वह सदमे में थे। इसी कारण बृहस्पतिवार को सुरेश पाल के सीने में दर्द हुआ। परिजन एक चिकित्सक के पास लेकर गए। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन शव को फरीदपुर थाने लाए और जमीन पर रखने लगे।
विज्ञापन


फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया की पीड़ित ने यूकेलिप्टस के पेड़ बिक्री के बकाया रुपये न देने का आरोप लगाया था। मामले की जांच में पाया गया कि दूसरे पक्ष ने डेढ़ लाख रुपये में ही लकड़ी का सौदा किया था, लेकिन अब सुरेश पाल अधिक रुपये मांग रहे थे। फिर भी मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed