फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   family members blocked the Nainital highway after girl death in bareilly

Bareilly News: छेड़छाड़ की शिकार छात्रा की मौत पर बवाल, आक्रोशित परिजनों ने मिनी बाईपास पर लगाया जाम

Tue, 01 Aug 2023 08:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Aug 2023 08:59 PM IST
सार

बरेली में छेड़छाड़ पीड़ित छात्रा की सेनेटाइजर पीने से मौत हो गई। इससे आक्रोशित छात्रा के परिजनों ने मंगलवार शाम को नैनीताल हाईवे पर जाम लगा दिया। हंगामे के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन
family members blocked the Nainital highway after girl death in bareilly
मिनी बाईपास पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मठ लक्ष्मीपुर इलाका निवासी छात्रा की मौत के बाद मंगलवार शाम को बवाल हो गया। छेड़छाड़ की शिकार बताई जा रही छात्रा की हत्या के जिम्मेदार आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग पर भीड़ ने मिनी बाईपास पर फ्रीजर में लाया शव रखकर जाम लगा दिया। ढाई घंटे बाद रात नौ बजे जाम तब खोला जा सका, जब चार परिजनों ने थाने जाकर गिरफ्तार आरोपी को देख लिया। एसपी सिटी के साथ कई थानों की पुलिस लगी तो रास्ता खुलवाकर नैनीताल हाईवे के वाहनों को निकाला जा सका।

28 जुलाई को एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। युवक इज्जतनगर के मठ लक्ष्मीपुर इलाके का निवासी था। बताया गया कि छेड़छाड़ के बाद छात्रा का भाई आरोपी की पिटाई कर रहा है। छात्रा के पिता ने पिटने वाले युवक पर छेड़खानी की रिपोर्ट कराई थी। वहीं पिट रहे युवक ने छात्रा के भाई के खिलाफ मारपीट की एनसीआर कराई थी।

विज्ञापन

सेनेटाइजर पीने की चर्चा 

मंगलवार को छात्रा की मौत हो गई। चर्चा है कि तीन दिन पहले ही उसने सेनेटाइजर पी लिया था। छात्रा के पिता ने आरोपी युवक पर बेटी को जबरन सेनिटाइजर पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी तो उसे पुरानी रिपोर्ट में शामिल कर लिया गया। शाम ढले शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा का शव आने के बाद परिवार ने पहले घर के बाहर रखकर हंगामा किया। फिर साढ़े छह बजे मिनी बाईपास पर शव रखकर जाम लगा दिया। एसपी सिटी के नेतृत्व में सीओ प्रथम, सीओ तृतीय के साथ कई थानों की पुलिस और पीएसी पहुंच गई। छात्रा के परिजन और भीड़ काफी आक्रोशित थी।

ढाई घंटे बाद रात नौ बजे जाम खोल दिया गया। इससे पहले आरोपी की गिरफ्तारी की गई। छात्रा के परिवार के चार लोगों ने थाने जाकर उसे देख लिया तो उनकी सूचना पर लोग रोड से हट गए। रात साढ़े नौ बजे यह लोग शव लेकर घर चले गए।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि छात्रा के परिजनों की मांग थी कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। उसे गिरफ्तार कर उन्हें दिखा दिया गया। रास्ता खोल दिया गया है। आरोपी को जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed