फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Family counseling centers will be built in Baradari and Bahedi

Bareilly News: बारादरी और बहेड़ी में बनेंगे परिवार परामर्श केंद्र

Wed, 08 Jan 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Family counseling centers will be built in Baradari and Bahedi
बरेली। बढ़ते पारिवारिक विवादों के मद्देनजर एसएसपी ने दो नए परिवार परामर्श केंद्र खोलने का निर्देश दिया है। पहला केंद्र बारादरी थाने व दूसरा बहेड़ी थाने की महिला चौकी में खुलेगा। एसपी उत्तरी को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले में एक ही महिला थाना होने की वजह से महिलाओं की शिकायतों का निपटारा समय से नहीं हो पाता। महिला थाना समेत जिलेभर के पारिवारिक विवादों की काउंसलिंग पुलिस लाइन के परामर्श केंद्र में होती है। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्र से महिलाओं को परिवार परामर्श केंद्र पहुंचने में असुविधा होती है।
विज्ञापन

एसएसपी ने इकलौते केंद्र का बोझ कम करने व महिलाओं को नजदीक ही सुनवाई का विकल्प मुहैया कराने के लिए बारादरी और बहेड़ी थानों में परिवार परामर्श केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों को स्थापित करने के लिए किन-किन संसाधनों की आवश्यकता है, इसकी जानकारी एसएसपी ने एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र से तीन दिन में तलब की है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि दूर-दराज से सुनवाई के लिए आने वाली महिलाओं को इससे काफी लाभ होगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed