{"_id":"691132e2728a8cc3e303c266","slug":"families-are-being-destroyed-in-accidents-go-out-only-wearing-helmet-and-seat-belt-bareilly-news-c-4-vns1074-763258-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हादसों में उजड़ रहे परिवार, हेलमेट-सीट बेल्ट लगाकर ही निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हादसों में उजड़ रहे परिवार, हेलमेट-सीट बेल्ट लगाकर ही निकलें
विज्ञापन
बरेली। पुलिस लाइन के रविंद्रालय सभागार में रविवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एडीजी रमित शर्मा ने अध्यक्षता करते हुए सड़क सुरक्षा, वाहन चालकों की जिम्मेदारी, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग, नशे में वाहन न चलाने व यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। हादसों में शून्य मृत्यु दर वाला जिला बनाने का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब जनता पुलिस के साथ मिलकर इसे जनआंदोलन बनाए।
डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि हर दुर्घटना के पीछे परिवार उजड़ते हैं। हमारा संकल्प है कि बरेली को हादसों में शून्य मृत्यु दर वाला जिला बनांए। एसएसपी ने कहा कि पुलिस दिन-रात सड़कों पर है। सख्ती के साथ संवेदनशीलता दिखाना भी जरूरी है। एडीजी ने रिक्रूट आरक्षी कविता रानी और खुशबू पाल को सजगता, सतर्कता और उत्कृष्ट व्यवहार के लिए एक-एक हजार रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी यातायात अकमल खान व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बरेली और बदायूं में कम हुआ मौतों का आंकड़ा
आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा ने बताया कि यातायात निदेशालय से प्राप्त सितंबर 2024 और सितंबर 2025 के आंकड़ों की समीक्षा की गई। इसमें बरेली और बदायूं के आंकड़े संतोषजनक रहे। दोनों जिलों में दुर्घटनाओं के दौरान होने वाली मृत्यु दर में कमी दर्ज की गई। सितंबर 2024 में बदायूं जिले में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान 31 लोगों की मौत हुई थी, जबकि सितंबर 2025 में यह आंकड़ा 21 रहा। बरेली में सितंबर 2024 में 43 लोगों ने सड़क हादसों में जान गंवाई थी, जबकि सितंबर 2025 में 28 लोगों की मौत हादसों में हुई। ब्यूरो