फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fake paramedical college busted in Bareilly

UP News: बरेली में फर्जी पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट का भंडाफोड़, संचालक और प्रिंसिपल गिरफ्तार

Thu, 13 Apr 2023 03:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Apr 2023 03:29 PM IST
सार

बरेली में पीलीभीत बाईपास पर इंडियन पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट नाम से फर्जी कॉलेज का संचालन हो रहा था। पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गुरुवार को कॉलेज में छापा मारा। जांच में फर्जी संचालन की पुष्टि के बाद कॉलेज को बंद करा दिया गया। 

विज्ञापन
Fake paramedical college busted in Bareilly
इंडियन पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पीलीभीत बाईपास पर संचालित पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट का भंडाफोड़ हुआ है। रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने इंस्टीट्यूट सील कर संचालक विनोद यादव और प्रिंसिपल जगदीश चंद्रा को गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी कॉलेज के संचालन की जानकारी होने पर विद्यार्थियों ने हंगामा किया।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह के मुताबिक मुख्यमंत्री कार्यालय से मिले निर्देश पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को बन्नूवाल कॉलोनी स्थित इंडियन पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से फर्जी संबद्धता प्रमाणपत्र, 12 एडमिट कार्ड, एक लैपटॉप, तीन मोबाइल कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन


देर शाम बैरियर दो चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक ब्रजपाल सिंह की तहरीर पर थाना इज्जतनगर में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने व अन्य संंबंधित धाराओं समेत 15 इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ है। संचालक मेगा सिटी निवासी विनोद यादव, मूलरूप से उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर आदर्श कॉलाेनी निवासी प्रिंसिपल जगदीश चंद्रा (हाल मुकाम प्रेमनगर) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Fake paramedical college busted in Bareilly
आरोपी कॉलेज संचालक और प्रिंसिपल - फोटो : अमर उजाला

दलाल और विज्ञापनों के जरिये लिए प्रवेश

पुलिस के मुताबिक विनोद और जगदीश ने लखनऊ के स्टेट पैरामेडिकल फैकल्टी का फर्जी संबद्धता प्रमाणपत्र तैयार कर इंस्टीटयूट खोला था। डीएमएलटी, बी फार्मा, डी फार्मा, एएनएम, जीएनएम, ओटी, डीपीटी, एक्सरे, सीएमएस, बीएससी नर्सिंग समेत अन्य कोर्स संचालन का विज्ञापन, बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स, वेबसाइट, सोशल मीडिया आदि के जरिये प्रचार-प्रसार देखकर विद्यार्थियों ने प्रवेश लिए। इसमें दलालों का भी सहारा लिया गया। एडमिट कार्ड जारी किए। करीब छह सौ विद्यार्थियों के प्रवेश का अनुमान है।

80 हजार से दो लाख रुपये तक वसूल रहे थे फीस

गुरुवार दोपहर कॉलेज पहुंची टीम ने विद्यार्थियों को बाहर निकालकर दस्तावेज खंगाले। दो घंटे तक चली जांच के बाद आराेपियों को हिरासत में लेकर अफसर इंस्टीट्यूट में ताला लगाकर रवाना हो गए। विद्यार्थियों को इंस्टीट्यूट के फर्जीवाड़े का पता चला तो वे आक्रोशित हो गए। उन्होंने संचालक के खिलाफ नारेबाजी की। अब तक जमा की गई फीस वापस कराने की मांग की है। विद्यार्थी फारुख खान, अजीम, प्रीति, प्रिंयका, अमान खान, तपेंद्र आदि का कहना था कि कोर्स के अनुसार 80 हजार से दो लाख रुपये तक फीस वसूली गई है।

नाम में लगाया था डॉक्टर तो झांसे में आ गए छात्र

पुलिस के मुताबिक आरोपी विनोद यादव और जगदीश चंद्रा ने अपने नाम के आगे डॉक्टर लगा रखा था। लिहाजा, जो विद्यार्थी प्रवेश के लिए संपर्क करते, झांसे में आ जाते। विद्यार्थियों के मुताबिक सोशल मीडिया पर विनोद ने फर्जी अकाउंट बना लिए हैं। 

पेड प्रमोशन के जरिये फॉलोवर्स जोड़ रखे हैं। कॉलेज की वेबसाइट भी फर्जी है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद विद्यार्थियों ने पूछताछ शुरू की तो किसी दलाल को कॉल कर एडमिट कार्ड आदि जारी कराने की बात करता था। दो दिन पहले कॉलेज में प्रदर्शन भी हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed