{"_id":"6914f93aac1ce54817068291","slug":"fake-cigarettes-sold-in-branded-wrappers-two-arrested-bareilly-news-c-4-vns1074-765406-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ब्रांडेड कंपनी के रैपर में नकली सिगरेट की बिक्री, दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ब्रांडेड कंपनी के रैपर में नकली सिगरेट की बिक्री, दो पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बरेली। शहर में ब्रांडेड कंपनी के रैपर में नकली सिगरेट की बिक्री का खुलासा हुआ है। कंपनी के डीलर बारादरी थाना क्षेत्र के एकतानगर निवासी सचिन भारद्वाज ने सीबीगंज थाना क्षेत्र के हैदराबाद खरुआ निवासी देवमूर्ति साहू और उसके मुनीम अर्जुन के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सचिन भारद्वाज ने बताया कि उसकी कंपनी के नाम से नकली सिगरेट की बिक्री की जा रही थी। देवमूर्ति अपने घर पर नकली सिगरेट की ब्रांडेड कंपनी के रैपर में पैकिंग कर शाहदाना, माधोबाड़ी व गंगापुर की दुकानों पर बिक्री करता है। उसने शाहदाना चौराहा मस्जिद के पास सिगरेट की खेप ले जा रहे देवमूर्ति के रोक लिया। उसके पास नकली सिगरेट से भरे सात कार्टून बरामद हुए। डिब्बों की पैकिंग हूबहू उसकी कंपनी जैसी थी। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि मामले में कॉपीराइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद