फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fake address of the person who cheated under the guise of finance company

फाइनेंस कंपनी की आड़ में ठगी करने वाले का पता फर्जी

Tue, 25 Jan 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fake address of the person who cheated under the guise of finance company
बरेली। फाइनेंस कंपनी में निवेश की गई लोगों की लाखों की रकम लेकर भागे ठग का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। जिस भवन में वह फाइनेंस कंपनी चला रहा था, उसके किरायेनामे में उसने खुद को बिहार का रहने वाला बताया है लेकिन उसका यह पता फर्जी निकला। उसकी और कोई पहचान जाहिर नहीं हो पाई।
विज्ञापन

चार दिन पहले सेटेलाइट बस स्टैंड के पास एक भवन में चल रही फाइनेंस कंपनी लोगों के लाखों की रकम हड़पने के बाद अचानक बंद कर दी गई थी। गुस्साए लोगों ने फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में तोड़फोड़ कर दी थी। निवेशकों का कहना था कि उन्हें अच्छी कमाई का झांसा दिया गया था लेकिन जब उन्होंने अपनी रकम मांगी तो फाइनेंस कंपनी चलाने वाला दफ्तर बंद करके भाग गया। बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जब जांच शुरू की तो पता चला कि ठग के बारे में किसी को कुछ पता ही नहीं है। यह भी पता नहीं लग सका कि बरेली में वह कहां रह रहा था। भवन स्वामी के पास मौजूद किरायानामा में ठग का नाम कुमार शानू लिखा था और बिहार के खगरिया जिले का पता पड़ा था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक ने बताया कि ठग के पते की तस्दीक कराई गई लेकिन इस पते पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। लोग उसके ऑफिस जाते थे लेकिन किसी ने भी उसके बारे में जानने की कोशिश नहीं की। ढाई महीने पहले ही उसने ऑफिस खोला था। वह लोगों को नेटवर्किंग के जरिए जोड़ता था। उसने पांच सौ लोगों को जोड़कर हर एक से ढाई हजार रुपये बतौर सिक्योरिटी जमा कराए थे। वह उन्हें फेविकोल और कागज के साथ लिफाफे बनाने को देता था और उन्हें खुद सात रुपये के रेट से खरीद लेता था। विश्वास जमने के साथ जब उस पर लोगों की देनदारी बढ़ी तो वह सबकी रकम लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed