फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Facts about whistle by train in rail Manuals

बाबू, समझो हमारी सीटी का इशारा ...

Tue, 20 Feb 2018 01:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 20 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
Facts about whistle by train in rail Manuals
ट्रेन से सफर के दौरान जंक्शन पर लगे डिसप्ले बोर्ड पर आपकी निगाह गई होगी। जिसमें ट्रेनों की जानकारियों की पट्टियां चलती रहती हैं। ध्यान से देखे तो हर पट्टी का रंग अलग होता है। रेलवे में इन रंगों के अपने मायने होते हैं। अगर हम इन रंगों को समझ ले तो यात्रा आसान हो सकती है। यही नहीं, लोको की सीटी भी सिर्फ ट्रेन के आने और जाने की जानकारी नहीं देती, बल्कि उसके बजाने की अवधि और तरीकों के भी अपने संकेत होते हैं। 
विज्ञापन

रेलवे मैन्युअल के मुताबिक कुल 11 तरीकों से एक लोको पायलट इंजन की सीटी को बजाता है। जो साथी कर्मचारियों और यात्रियों को इमरजेंसी से लेकर क्रासिंग, यार्ड और कॉशन की जानकारी देते हैं। अगर लोको पायलट छह बार छोटी अवधि के हार्न बजाये तो उसका मतलब होता है कि ट्रेन खतरे में फंस चुकी है। दो छोटे और एक बड़े हार्न का मतलब होता है कि यात्री ने चेन खींची है या गार्ड ने वैक्यूम ब्रेक लिया है। दो बड़े और एक छोटे हार्न का मतलब होता है कि ट्रेन ट्रैक बदल रही है। दो हार्न और दो पाज से समझ लेना चाहिए कि क्रासिंग से ट्रेन गुजर रही है। लगातार हार्न इशारा होता है कि ट्रेन बिना रुके स्टेशन से गुजरने वाली है। दो बड़े हार्न और दो छोटे हार्न गार्ड के लिए इशारा होता है कि वह ट्रेन का चार्ज ले। एक लंबे हार्न और एक छोटे का मतलब होता है कि गार्ड ब्रेक पाइप सिस्टम को तैयार करें, ताकि स्टेशन छोड़ा जा सके। चार छोटे हार्न ट्रेन में तकनीकी दिक्कत दर्शाते हैं। तीन छोटे हार्न का मतलब है कि गार्ड और लोको पायलट ट्रेन से कंट्रोल गंवा चुके हैं। दो छोटे हार्न से लोको पायलट गार्ड को सिग्नल लेने के लिए कहता है। एक छोटा हार्न इशारा होता है कि ट्रेन यार्ड में जा रही है। 
विज्ञापन


डिसप्ले बोर्ड के रंगों का समझने से आसान होंगे रास्ते
ट्रेनों के बारे में जानकारियां जुटाने के लिए जंक्शन पर लगे ट्रेन डिसप्ले बोर्ड की मदद आपने ली होगी। कम लोग ध्यान दिया होगा कि ट्रेनों की जानकारियां लाल, हरा और पीले रंगे में ही चलती है। दरअसल हर रंग का अपना मतलब होता है। लाल रंग से नजर आने वाली ट्रेन का मतलब होता है कि वह निरस्त हो चुकी है। पीले रंग से लिखी मिलने वाली ट्रेन उसी जंक्शन से बनकर चलती है। हरे रंग का मतलब होता है कि जंक्शन वह ट्रेन आने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लाल रंग - ट्रेन निरस्त हो चुकी है
पीले रंग - ट्रेन स्टेशन से बनकर चलेगी।
हरा रंग - ट्रेन आने वाली है। 


यह सही है कि अगर इन इशारों को यात्री भी समझे तो उन्हें पता चल जाएगा कि ट्रेन मुश्किल में है, स्टेशन पर आने वाली है या जाने वाली है या रन थ्रू (ठहराव नहीं) है। - मनोज कुमार, डायरेक्टर जंक्शन 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed